top of page

Search Results

388 results found with an empty search

  • संजय डांगी ने हॉस्टल के लिए दिया 15 करोड़ का अनुदान

    मुंबई। देश की अग्रणी वित्तीय कंपनी ऑथम ग्रुप के डायरेक्टर संजय डांगी एवं श्रीमती अल्पना डांगी ने डांगी जीतो हॉस्टल विलेपार्ले में 15 करोड़ रुपए के अनुदान देने की घोषणा की है इसके साथ ही जीतो एजुकेशन प्रोग्राम (छ्वश्व्रक्क) में प्रति वर्ष 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। होटल ताज सांताक्रूज में आयोजित 19वी वार्षिक साधारण सभा मे इस आशय की घोषणा की है। डांगी परिवार की इस घोषणा से पूरा सदन तालियो की गडग़ड़ाहट से गुंजायमान हो गया। जीतो एपेक्स के चैयरमेन पृथ्वीराज कोठारी एव प्रेसिडेंट विजय भंडारी ने डांगी परिवार का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। शताब्दी गौरव परिवार की ओर से संजय डांगी एवं अल्पना डांगी को हार्दिक बधाई एव शुंभकामनाये।

  • कटारिया के हाथो सिद्धराज लोढा को ‘समाज गौरव’ सम्मान

    महाविरायतन द्वारा तेरापंथ भवन, कांदिवली में आयोजित क्षमावाणी समारोह में पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया एव संस्थापक गुरु देवेंद्रभाई के हाथों शताब्दी गौरव के सिद्धराज लोढा को पत्रकारिता एव समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान हेतु समाज गौरव से सम्मानित किया गया इस समारोह में जैन मुनियो सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

  • जोधपुर में नेत्रहीन छात्रों के लिए ‘मोतीलाल ओसवाल ज्ञानदीप भवन’ और ‘मोतीलाल ओसवाल ज्योतिसदन’ का शिलान्यास

    अमित शाह और भजनलाल शर्मा ने मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन को किया सम्मानित शताब्दी गौरव जोधपुर। शताब्दी गौरव राजस्थान के जोधपुर में  एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से नेत्रहीन छात्रों के लिए दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं ‘मोतीलाल ओसवाल ज्ञानदीप भवन’ (कॉलेज भवन) और ‘मोतीलाल ओसवाल ज्योतिसदन’ (कन्या छात्रावास) का शिलान्यास किया। यह समारोह नेत्रहीन विकास संस्थान, चोखा में आयोजित हुआ, जहाँ मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के चेयरमैन मोतीलाल ओसवाल को इन परियोजनाओं के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। ये दोनों भवन नेत्रहीन छात्रों को उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे हैं। ज्ञानदीप भवन राजस्थान का पहला डिग्री कॉलेज होगा, जो नेत्रहीन छात्रों के लिए हिंदी साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, संगीत और समाजशास्त्र जैसे विषयों में स्नातक पाठ्यक्रम प्रदान करेगा। यह 1580 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा, जिसमें 10 आधुनिक कक्षाएं होंगी। वहीं, ज्योतिसदन कन्या छात्रावास 1750 वर्ग मीटर में बनेगा, जिसमें 28 कमरे होंगे। यहाँ देशभर से आने वाली नेत्रहीन छात्राओं को मुफ्त आवास, भोजन और परिवहन सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर ये सुविधाएं 250 छात्रों को लाभान्वित करेंगी, जिसमें ब्रेल संसाधन, स्क्रीन रीडर, ई-लाइब्रेरी और सांस्कृतिक-स्पोर्ट्स गतिविधियाँ शामिल होंगी। समारोह में संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बोहरा, अनिल बोहरा (पारसमल बोहरा कॉलेज के चेयरपर्सन) और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  नेत्रहीन विकास संस्थान की स्थापना 1977 में श्रीमती बोहरा ने मात्र दो बच्चों से की थी, जो आज आठ संस्थानों में 1250 से अधिक छात्रों को नेत्र, श्रवण, वाणी और विकास संबंधी विकलांगताओं के बावजूद शिक्षा और कौशल प्रदान कर रहा है। शिलान्यास के दौरान मोतीलाल ओसवाल ने कहा, “Learn Earn & Return” ‘सीखो, कमाओ और लौटाओ’ दर्शन हमेशा हमें मार्गदर्शन करता है। शिक्षा समानता और सशक्तिकरण का आधार है। जोधपुर में ये सुविधाएँ इसलिए हैं ताकि नेत्र दोष कभी शिक्षा या व्यावसायिक सफलता में बाधा न बने। फाउंडेशन के ट्रस्टी रामदेव अग्रवाल ने कहा, हम जहाँ सबसे ज्यादा जरूरत हो, वहाँ निवेश करते हैं। इन संस्थानों से नेत्रहीन युवाओं को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, ताकि वे स्वतंत्र जीवन जिएँ। श्रीमती सुशीला बोहरा ने भावुक होकर कहा, ऐसा दान जो आने वाली पीढिय़ों को रोशनी देता है। मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन का सहयोग सराहनीय है, और हम आशा करते हैं कि ये सिलसिला जारी रहेगा। मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन भारत भर में समावेशी शिक्षा और सामुदायिक विकास में अपनी मजबूत विरासत रखता है। ये परियोजनाएँ न केवल नेत्रहीन छात्रों का जीवन बदलेंगी, बल्कि समाज में समानता की नई मिसाल कायम करेंगी।

  • मरुधर महिला शिक्षण संघ विद्यावाड़ी की साधारण सभा सम्पन्न

    शताब्दी गौरव मुंबई। मरुधर महिला शिक्षण, विद्यावाड़ी की कार्यकारिणी एव साधारण सभा दादर क्लब, मुम्बई में कांतिलाल मेहता की अध्यक्षता में सम्पन हुई। सेक्रेटरी कैलाश कावेडिय़ा ने अध्यक्ष से आदेश लेकर सभा की कार्यवाही आरम्भ की, कार्यकारिणी एव साधारण सभा का एजेंडा एक ही होने के कारण कावेडिय़ा ने सदन की स्वीकृति से दोनों सभा को साथ मे ही संचालित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मन्त्र एव ईश वंदना से हुआ। कावेडिय़ा ने गत बैठक की कार्यवाही का  पठन किया जिसे सदन ने सर्व सम्मति से पुष्टि कर स्वीकृति प्रदान की। अध्यक्ष महोदय ने वार्षिक प्रतिवेदन का प्रस्तुतिकरण पेश कर संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। सेक्रेटरी कैलाश कावडिय़ा ने अपने ओजस्वी सम्बोधन में कहा कि विद्यावाड़ी का नया स्लोगन अब से शिक्षा, संस्कार के साथ रोजगार भी होगा। लगातार डेढ़ घण्टे तक लगातार परीक्षा परिणाम, नए एडमिशन, शैक्षणिक, स्पोर्ट्स, नए कोर्सेस, के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। वर्ष 2025-26 के बजट की प्रस्तुति के साथ  2024-25  के ऑडिट बजट के प्रतिवेदन को पेश करते हुए सदन की सर्वसम्मति से स्वीकृति ली। आगामी वर्ष के लिए अंकेक्षक एव आंतरिक अंकेक्षक के लिए भी विचार विमर्श कर स्वीकृति ली। कावेडिय़ा ने अब तक जितने दानदाताओ ने सहयोग दिया उनके नामो के सहयोग की राशि की जानकारी देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। जिन जिन सदस्यों ने कई विषयों पर अपने सुझाव दिए उनके संतोषजनक उतर देते हुए उनके सुझावों पर विचार करने का आश्वाशन दिया।  उन्होंने पूर्व अध्यक्ष पोपटलाल सुंदेशा के कार्यकाल में हुए कार्यो की सराहना करते हुए उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। बाबूलाल मण्डलेशा ने विद्यावाड़ी के नेतृत्व के कार्यो की सराहना की। मंच पर अध्यक्ष कांतिलाल मेहता, पूर्व अध्यक्ष पोपटलाल सुंदेशा, उपाध्यक्ष अरविंद राणावत, चन्दन परमार, सेक्रेटरी कैलाश कावेडिय़ा, सह कोषाध्यक्ष भरत राठौड़, सह सचिव हसमुख संघवी, श्रीमती चंद्रा मेहता उपस्तिथ थी। सभा मे कार्यकारणी सदस्य, आमंत्रित सदस्य एव संस्था के सदस्य उपस्तिथ थे। सभा के पश्चात भोजन की व्यवस्था रखी गई थी।

  • मोतीलाल ओसवाल को ‘लाइफटाइम सोशल स्टीवर्डशिप अवार्ड’

    शताब्दी गौरव मुम्बई। मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के चैयरमेन मोतीलाल ओसवाल को होटल आईआईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में आयोजित एक भव्य समारोह में समाज मे उनके विशिष्ट योगदान हेतु ‘लाइफटाइम सोशल स्टीवर्डशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जयंत सिन्हा, नादिर गोदरेज एवं शैलेष हरीभक्ति के हाथों प्रदान किया गया। श्री ओसवाल ने इस अवसर पर कहा कि ‘लाइफ़टाइम सोशल स्टूवर्डशिप अवॉर्ड’ प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गर्व और विनम्रता का क्षण है। यह सम्मान मुझे जयंत सिन्हा (पूर्व केंद्रीय मंत्री) और नादिर गोदरेज (चेयरमैन, गोदरेज ग्रुप) जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के हाथों मिला, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह पुरस्कार मेरे जीवन के उस सरल विश्वास का प्रतीक है "Learn Earn & Return" ‘सीखो, कमाओ और लौटाओ’। पिछले दो वर्षों में मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन ने लगभग 850 करोड़ रुपये समाज सेवा के विविध क्षेत्रों शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सामुदायिक विकास में समर्पित किए हैं। यह यात्रा केवल दान की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने और समाज को सशक्त बनाने की है। मैं संकल्प लेता हूँ कि आगे भी इसी भावना के साथ समाज के उत्थान हेतु और अधिक योगदान करता रहूँगा।

  • खुशवंत जैन निर्विरोध चुने गए FIEO के पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष

    शताब्दी गौरव नई दिल्ली। खुशवंत जैन भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (FIEO) के  पश्चिमी क्षेत्र के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। FIEO, वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 1965 में स्थापित, भारत में व्यापार संवर्धन संगठनों की शीर्ष संस्था है, जो भारतीय सरकार और निर्यात समुदाय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय निर्यात को बढ़ावा देना है। खुशवंत जैन को कृषि निर्यात में 33 वर्षों का अनुभव है। G.S. Exports के निर्देशक के रूप में, उन्होंने तेल बीज, मसाले, किशमिश और दालों के निर्यात में भारत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया हैं। 19 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाले खुशवंत जैन ने 1999 में G.S. Exports को भारत का शीर्ष मूंगफली निर्यातक बनाया, जो आज भी बना हुआ है। उनकी कंपनी को कई निर्यात संवर्धन परिषदों और सरकारों द्वारा सम्मानित किया गया। सबसे उल्लेखनीय ‘निर्यात श्री’ स्वर्ण ट्रॉफी है, जिसे भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने MSME श्रेणी में उत्कृष्टता के लिए प्रदान की। श्री जैन ने IOPEPC के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में वाणिज्य मंत्रालय के तहत मूंगफली पैनल के संयोजक के रूप में कार्य किया। उन्होंने EU आयोग के साथ बातचीत कर तिल के निर्यात पर बैन टालने में सफलता पाई और वियतनाम के साथ मूंगफली निर्यात पर बैन हटवाने में योगदान दिया। अध्यक्ष चुने जाने पर खुशवंत जैन ने पश्चिमी क्षेत्र के निर्यातकों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और नए अवसर सृजन का संकल्प व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति से निर्यात समुदाय में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद है।

  • जीएसटी घटी, व्यापार बढ़ा, बाजार खुशपीएम मोदी ने जीएसटी घटा कर बड़ी राहत दी है जनता को

    शताब्दी गौरव मुंबई। भारत सरकार ने हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम ने आम जनता और व्यापार जगत दोनों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री ने इसे ‘बचत उत्सव’ बताते हुए कहा कि यह सिर्फ करों में छूट नहीं है, बल्कि यह ऐसा विशेष अवसर है, जो हर घर के बजट को मजबूत करेगा और लोगों के जीवन में सरलता लाएगा। जीएसटी कम होने का सीधा फायदा रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं और सेवाओं पर पड़ा है। जहां पहले कई आवश्यक सामान पर, जीएसटी के रूप में अधिक टैक्स देना पड़ता था, वहीं अब उसकी कीमतें घट गई हैं। इससे बाजारों में उत्साह और खरीदारी की रौनक बढ़ गई है। आम जनता अब नए खर्च पर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बचाने में सक्षम होगी। खास तौर से मध्यम वर्ग पर इसका गहरा सकारात्मक असर दिख रहा है। क्योंकि उनका सबसे बड़ा संघर्ष खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाने का होता है। व्यापार जगत ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि कम टैक्स दरों से बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है, जिसका फायदा बाजार की हर कड़ी तक पहुंच रहा है और बाजारों में रौनक है। रोजगार और कारोबार के नए अवसर भी खुल रहे हैं। मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि जनता की जेब में राहत और अर्थव्यवस्था को गति देना, उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जीएसटी रिफॉर्म्स आगे भी जारी रहेंगे और टैक्स दरें कुछ और भी घटेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी में स्ट्रक्चरल सुधार विकास को नई उड़ान देंगे। नए जीएसटी सुधारों का उद्देश्य घरेलू उपभोग को बढ़ावा देना है ताकि समाज के हर वर्ग को सरकार की ओर से लाभ मिले।

  • अडानी ग्रीन टॉक्स 2025गौतम अडानी ने ‘12वीं फेल’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले विक्रांत मैसी को किया सम्मानित, कहा ‘उम्मीद का बीज’

    शताब्दी गौरव अहमदाबाद। अडानी ग्रुप की चौथी वार्षिक ‘अडानी ग्रीन टॉक्स’ में हरी ऊर्जा और सस्टेनेबल इनोवेशन की बहस ने जोर पकड़ा, वहीं बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी को उनके प्रेरणादायक सफर के लिए विशेष सम्मान मिला। ग्रुप चेयरमैन गौतम अडानी ने खुद मैसी को मंच पर बुलाकर बधाई दी, जो हाल ही में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘12वीं फेल’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब जीत चुके हैं। इस मौके पर फि़ल्म निर्माता महावीर जैन ने गौतम अड़ानी पर एक दिल को छू लेने वाला स्पीच दिया। गौतम अडानी ने मैसी की तारीफ़ में कहा ब्रिलियंट विक्रांत मैसी को जिनकी ‘12वीं फेल’ सिफऱ् एक फिल्म नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के दिलों में बोए गए उम्मीद के बीज की कहानी है। आश्चर्य नहीं कि दो दिन पहले ही उन्हें 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। विक्रांत लाखों युवा वयस्कों के दिलों में लगाए गए उम्मीद के बीज का प्रतीक हैं। ठीक वैसे ही जैसे हर हरी कोपल सबसे कठोर मिट्टी को चीरकर निकल आती है, उनकी कहानी हमें याद दिलाती है कि दृढ़ता और लगन हर बाधा तोड़ सकती है। मैसी ने गौतम अड़ानी के शब्दों पर अपना आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, विजऩरी, द मैन हिमसेल्फ श्री गौतम अडानी द्वारा सराहना और सम्मान पाकर बिल्कुल उत्साहित हूँ। ये प्लेटफॉर्म चेंजमेकर्स को पहचान देता है। सुदीप्ता भट्टाचार्य और महावीर जैन को विशेष धन्यवाद। इवेंट में अडानी ग्रीन एनर्जी के सीईओ सुदीप्ता भट्टाचार्य और सोशल इनोवेटर महावीर जैन भी मौजूद थे, भट्टाचार्य ने ग्रीन एनर्जी के भविष्य पर बात की, जबकि जैन ने सोशल इम्पैक्ट इनिशिएटिव्स पर प्रकाश डाला। गौतम अडानी ने समापन भाषण में कहा कि भारत को टेक्नोलॉजी और सोशल इनोवेशन में ‘दूसरी आजादी की लड़ाई’ लडऩी होगी, ताकि हम ग्लोबल चैलेंजेस का सामना कर सकें। ‘12वीं फेल’ जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की बायोपिक है, ने रिलीज़ के बाद से ही युवाओं को प्रेरित किया है। विक्रांत का किरदार जो असफलताओं से उबरकर सफलता पाता है, ने दर्शकों के दिल जीत लिए। ये सम्मान न सिफऱ् मैसी की मेहनत का इनाम है, बल्कि सिनेमा के ज़रिए सामाजिक बदलाव की ताकत को रेखांकित करता है।

  • एसबीआई स्टॉक ब्रोकर्स मीट 2025आशिका ग्रुप को इमर्जिंग लीडर्स इन कैपिटल मार्केट अवार्ड

    शताब्दी गौरव मुंबई। भारतीय वित्तीय बाजार के प्रमुख कंपनी आशिका ग्रुप ने एक और मील का पत्थर हासिल किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के स्टॉक ब्रोकर्स मीट 2025 में ग्रुप को उभरते पूंजी बाजार नेता (Emerging Leaders in the Capital Market) के सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार आशिका के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, दौलत जैन ने एसबीआई के चेयरमैन चल्ला सेट्टी के हाथों ग्रहण किया। समारोह में जैन ने ट्रॉफी और सर्टिफिकेट ग्रहण करते हुए कहा, यह सम्मान न केवल हमारी टीम की कड़ी मेहनत का प्रमाण है, बल्कि पूंजी बाजार में ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। आशिका ग्रुप जो 1994 में स्थापित एक विविधीकृत वित्तीय सेवा समूह है, पिछले 30 से अधिक वर्षों से भारतीय वित्तीय बाजार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कोलकाता  मुख्यालय में यह ग्रुप रिटेल और संस्थागत ब्रोकिंग, निवेश बैंकिंग, मर्चेंट बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, वैकल्पिक निवेश कोष (AIF) और ग्लोबल फैमिली ऑफिस सेवाओं जैसे व्यापक स्पेक्ट्रम में सेवाएं प्रदान करता है। ग्रुप के प्रमुख कंपनियों में आशिका स्टॉक सर्विसेज लिमिटेड (NSE, BSE, MCX, NCDEX और MSEI की सदस्य), आशिका कमोडिटीज एंड डेरिवेटिव्स प्राइवेट लिमिटेड, आशिका क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड (आरबीआई-पंजीकृत NBFC) और आशिका इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। दौलत जैन जो इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज के फेलो सदस्य हैं और कोलकाता विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक, के नेतृत्व में आशिका ने तीन दशकों से अधिक का अनुभव संजोया है। वे Syndication, Deposits, और Corporate Law के विशेषज्ञ हैं। ग्रुप के संस्थापक पवन जैन के साथ मिलकर उन्होंने आशिका को रिटेल निवेशकों से लेकर ॥हृढ्ढ और ग्लोबल फैमिली ऑफिस तक की जरूरतों को पूरा करने वाली एक विश्वसनीय ब्रांड बना दिया है। आशिका की नवीनतम पहल ‘धनुष’ मोबाइल ऐप ट्रेडिंग को सरल और सुरक्षित बनाती है, जबकि ग्लोबल फैमिली ऑफिस सेवाएं विदेशी निवेशकों के लिए भारत में $20 मिलियन से अधिक निवेश के अवसर प्रदान करती हैं। NSE द्वारा पूर्वी भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला रिटेल सदस्य चुने जाने के अलावा, आशिका ने विभिन्न पुरस्कार जीते हैं, जो इसकी डेटा-आधारित, ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित करते हैं। यह पुरस्कार आशिका की सफलता का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। भविष्य में ग्रुप वैकल्पिक निवेश कोषों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों पर फोकस बढ़ाने की योजना बना रहा है। संस्थापक पवन जैन ने कहा हमारे 460 से अधिक कर्मचारी और लाखों ग्राहक ही हमारी असली ताकत हैं।

  • सुखराज नाहर ने क्रेडाई-एमसीएचआई के अध्यक्ष का पदभार संभाला

    मुंबई। क्रेडाई-एमसीएचआई (2025-27) के नए अध्यक्ष के रूप में नाहर ग्रुप के चेयरमेन सुखराज नाहर ने कार्यभार संभाला। इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, नगर आयुक्त भूषण गगरानी, वेलरासु (सीईओ, एमआईडीसी), सुश्री निधि चौधरी (आईएएस), सत्य नारायण चौधरी (आईपीएस), राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास, वरिष्ठ अधिकारी और एमएमआर रियल एस्टेट क्षेत्र के दिग्गज शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सुखराज नाहर को बधाई देते हुए महाराष्ट्र के आवासीय परिदृश्य को आकार देने में क्रेडाई-एमसीएचआई की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की और उद्योग को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन के नवाचार और रियल एस्टेट क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए इसे राज्य की प्रगति का अहम हिस्सा बताया। यह आयोजन मुंबई के रियल एस्टेट समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जहां किफायती आवास, सतत विकास और उद्योग के भविष्य पर विचार-विमर्श हुआ। क्रेडाई-एमसीएचआई ने राज्य सरकार के साथ मिलकर नागरिकों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

  • सिल्वर एम्पोरियम द्वारा ‘तरावा’ ब्रांड का स्काई सिटी मॉल, बोरीवली में शुभारंभ

    मुंबई। भारत के अग्रणी सिल्वर वेयर हाउस और ३4 वर्षों की परंपरा वाले सिल्वर एम्पोरियम ने मुंबई के बोरीवली (पूर्व) स्थित स्काय सिटी मॉल में अपने नए ब्रांड ‘तरावा बाय सिल्वर एम्पोरियम’ का शुभारंभ किया। यह पहल संस्थापक कांतिलाल मेहता के सपनों और राहुल मेहता की दृष्टि पर आधारित है, जिसे ‘मेक इन इंडिया’ सिल्वर लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस ब्रांड में भारतीय कारीगरों द्वारा हाथ से बनाई गई उत्कृष्ट मंदिर के आर्टिकल्स, घरेलू बर्तन, आभूषण और प्रीमियम गिफ्टिंग आर्टिकल्स शामिल हैं। पिछले तीन दशकों से सिल्वर एम्पोरियम ने भारतीय कारीगरों को कौशल विकास, आर्थिक सहयोग और डिज़ाइन नवाचार के जरिए सशक्त बनाने का काम किया है तथा लुप्त होती जा रही पारंपरिक रजत कला को संजोकर रखा है। अब ‘तरावा’ के माध्यम से कंपनी ने पहले चरण में देश के कई शहरों में स्टोर्स खोलने की योजना बनाई है, जिससे आधुनिक ग्राहकों को प्रमाणित और असली चाँदी आसानी से उपलब्ध कराई जा सके। ‘तरावा’ केवल एक रिटेल ब्रांड नहीं है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ और भारतीय कारीगरी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने का हमारा संकल्प है। ३4 वर्षों के अनुभव के आधार पर  हम भारतीय कारीगरों को वह मंच देना चाहते हैं जिसके वे हकदार हैं, और भारत का पहला राष्ट्रीय स्तर का सिल्वर ब्रांड तैयार करना चाहते हैं, ऐसा सिल्वर एम्पोरियम के डायरेक्टर राहुल मेहता ने कहा। सिल्वर एम्पोरियम ने हमेशा  हॉलमार्क की गई चांदी का समर्थन किया है और ग्राहकों का विश्वास बनाए रखा है। भविष्य में हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने की बीआईएस (क्चढ्ढस्) पहल का कंपनी ने स्वागत किया है। सोने की बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों की पसंद अब चाँदी की ओर बढ़ रही है और कंपनी को विश्वास है कि डिज़ाइन इनोवेशन और तकनीक की मदद से सिल्वर आभूषण और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स आने वाले समय में बड़ा विकास क्षेत्र साबित होंगे।

  • पैंटोमैथ कैपिटल ने तीन अनुभवी विशेषज्ञों को किया शामिलडैम केपिटल की सिनियर टीम पैंटोमैथ से जुड़ी

    मुंबई। देश की जानी मानी वित्तिय कंपनी पैंटोमैथ कैपिटल ने अपनी निवेश बैंकिंग इकाई के लिए कमराज सिंह नेगी को प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही सिद्धार्थ शाह और शरद धारीवाल भी कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व दल में शामिल हुए हैं। ये तीनों विशेषज्ञ पहले डीएएम कैपिटल से जुड़े थे। कमराज सिंह नेगी के पास पूंजी बाजार, विलय और अधिग्रहण (M&A) और संस्थागत नेतृत्व में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। हाल ही में वे डीएएम कैपिटल में प्रबंध निदेशक (निवेश बैंकिंग) के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सौदों का नेतृत्व किया। इससे पहले, उन्होंने आईडीएफसी सिक्योरिटीज, आईडीएफसी फस्र्ट बैंक, वोडाफोन आइडिया और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। सिद्धार्थ शाह और शरद धारीवाल को भी निवेश बैंकिंग में दो दशकों का कार्य करने का अनुभव हैं। दोनों ने एनम सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल जैसी अग्रणी संस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पैंटोमैथ कैपिटल मध्यम आकार की कंपनियों के लिए एक अग्रणी निवेश बैंक है, जिसने आईपीओ, प्राइवेट इक्विटी, विलय और अधिग्रहण, और संरचित समाधानों में 150 से अधिक सौदे पूरे किए हैं ।

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page