top of page

श्री गोडवाड़ जैन जीवदया ट्रस्ट द्वारा 16 मई से शुरु हुआ गौशालाओं में हरे चारे का वितरण



ree

सादड़ी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गोडवाड़ जैन जीवदया ट्रस्ट मुख्यालय सादड़ी द्वारा पाली जिले की करीब 12000 से अधिक गौवंश के लिए 16 मई से 15 जून 2025 तक करीब 45 टन हरा चारा रोज 48 से अधिक गौशालाओ में नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी शुरुआत 16 मई से हो गई है।


श्री गोडवाड़ जैन जीवदया ट्रस्ट के संस्थापक प्रदीप राठौड़ ने शताब्दी गौरव को बताया कि सम्पूर्ण पाली जिले में गौमाता की सेवा हेतु श्री गोडवाड जैन जीवदया ट्रस्ट सदैव तत्पर है। क्षेत्र की कुछ गौशालाओ में गोवंश के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। हरे चारे की नियमित आपूर्ति प्रबधंन के लिये गोविंद प्रसाद व्यास, नरेश ओझा, एवं गजेंद्र सिंह राज पुरोहित अपनी स्वेच्छिक सेवाएं दे रहे है। श्री गोडवाड़ जैन जीवदया ट्रस्ट की हरे चारे की सेवा के लिये गोशाला एवं सामाजिक संस्थाएं गोविंद व्यास 9829947645 एवं प्रवीण धोका से 9821099645 पर सम्पर्क कर सकते है।


Comments


bottom of page