top of page

अदभूत, अनोखा, अकल्पनीय अविस्मरणीय रहाउडान संस्था द्वारा पंच कल्याणक महापूजा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

  • Anup Bhandari
  • May 22, 2024
  • 2 min read

Updated: May 23, 2024

संपूर्ण आयोजन के लाभार्थी श्रीमती रेखाबेन कांतिलालजी शाह

मुंबई। कला, साहित्य और संस्कृति के त्रिवेणी रूप में विख्यात उड़ान संस्था द्वारा पंचकल्याणक महापुजन मुंबई के आजाद मैदान में बड़े ही हर्षोल्हास के साथ में संपन हुआ। इस विराट महापुजा में संपूर्ण महाराष्ट्र से करीब 100 जैन महिला पूजा मंडलो की करीबन 1000 बहनो ने सतरंगी वेशभूषा और अलग अलग भाव भंगिमा के साथ भाववाही प्रस्तुति  देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। संपुर्ण भारतवर्ष मे ये पहला ऐसा महापूजा का कार्यक्रम है जो इतनी बडी संख्या मे तथा इतने सारे महिला मंडलो द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। पूरे वर्ष मे ये अनूठा नजारा सिफऱ् इसी महापूजन में दिखाई देता है। कार्यक्रम मे संगीतकार त्रिलोक मोदी ने भक्ति की जबरदस्त धूम मचाई। यह कार्यक्रम सुबह करीब 8.30 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 2.00 बजे तक चला। इस पंचकल्याणक पूजा का संपूर्ण लाभ सौ. रेखाबेन कांतिलालजी शाह तखतगढ़/मुंबई (अंशा गोल्ड ज्वेलरी प्रा.लि.) परिवार ने लिया। और लाभार्थी परिवार की और से मंडल के हर सदस्य को सांझी स्वरूप प्रभावना दी गयी। इस अवसर पर नाकोडा धाम के सचिव दिनेशकुमार ज्योतिचंदजी तलेसरा द्वारा खौड़ निवासी की और से हर मंडल को 1100/- रुपये भेंट देने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर जैन संगीतकार दिलीप बाफना और युवा जैन संगीतकार अनिल सालेसा ने भी अपनी अभुतपूर्व प्रस्तुति देकर सभी महिला मंडलों को खुब झुमाया संस्था द्वारा उनका बहुमान किया गया। नवकार मन्त्र से शुरू हुआ ये भक्ति का और संगीत का सफर राजस्थानी, गुजराती, मारवाड़ी और हिंदी भक्ति गीतों पर संगीतकारों ने महिला मंडलों को खुब झुमाया। उड़ान के अध्यक्ष युगराज जैन, उपाध्यक्ष गणपत कोठारी, भरत कोठारी, लॉयन सुरेश जैन, नरेश लोढ़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम मे फिल्मी अभिनेत्री सुजाता मेहता, किलर ग्रुप के चेयरमेन केवलचंद रतनपरिया चौहान, वरकाणा तीर्थ के अध्यक्ष रमेशकुमार कोठारी, नाकोड तीर्थ धाम के सचिव दिनेश तलेसरा, ट्रस्टी स्नेहल चौकसी, नाकोडा तीर्थ के ट्रस्टी सुरेश शाह, अमृतलाल कटारिया, समाजसेवी भवँर छाजेड़ के साथ समाज के कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज की। सभी विजेता मंडलों को ट्रॉफी देकर सन्मानित किया गया। कार्यक्रम के लाभार्थी श्रीमती रेखाबेन कांतिलाल शाह परिवार को उड़ान के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

Comentarios


bottom of page