Search Results
388 results found with an empty search
- अडानी ग्रीन टॉक्स 2025गौतम अडानी ने ‘12वीं फेल’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले विक्रांत मैसी को किया सम्मानित, कहा ‘उम्मीद का बीज’
शताब्दी गौरव अहमदाबाद। अडानी ग्रुप की चौथी वार्षिक ‘अडानी ग्रीन टॉक्स’ में हरी ऊर्जा और सस्टेनेबल इनोवेशन की बहस ने जोर पकड़ा, वहीं बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी को उनके प्रेरणादायक सफर के लिए विशेष सम्मान मिला। ग्रुप चेयरमैन गौतम अडानी ने खुद मैसी को मंच पर बुलाकर बधाई दी, जो हाल ही में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘12वीं फेल’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब जीत चुके हैं। इस मौके पर फि़ल्म निर्माता महावीर जैन ने गौतम अड़ानी पर एक दिल को छू लेने वाला स्पीच दिया। गौतम अडानी ने मैसी की तारीफ़ में कहा ब्रिलियंट विक्रांत मैसी को जिनकी ‘12वीं फेल’ सिफऱ् एक फिल्म नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के दिलों में बोए गए उम्मीद के बीज की कहानी है। आश्चर्य नहीं कि दो दिन पहले ही उन्हें 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। विक्रांत लाखों युवा वयस्कों के दिलों में लगाए गए उम्मीद के बीज का प्रतीक हैं। ठीक वैसे ही जैसे हर हरी कोपल सबसे कठोर मिट्टी को चीरकर निकल आती है, उनकी कहानी हमें याद दिलाती है कि दृढ़ता और लगन हर बाधा तोड़ सकती है। मैसी ने गौतम अड़ानी के शब्दों पर अपना आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, विजऩरी, द मैन हिमसेल्फ श्री गौतम अडानी द्वारा सराहना और सम्मान पाकर बिल्कुल उत्साहित हूँ। ये प्लेटफॉर्म चेंजमेकर्स को पहचान देता है। सुदीप्ता भट्टाचार्य और महावीर जैन को विशेष धन्यवाद। इवेंट में अडानी ग्रीन एनर्जी के सीईओ सुदीप्ता भट्टाचार्य और सोशल इनोवेटर महावीर जैन भी मौजूद थे, भट्टाचार्य ने ग्रीन एनर्जी के भविष्य पर बात की, जबकि जैन ने सोशल इम्पैक्ट इनिशिएटिव्स पर प्रकाश डाला। गौतम अडानी ने समापन भाषण में कहा कि भारत को टेक्नोलॉजी और सोशल इनोवेशन में ‘दूसरी आजादी की लड़ाई’ लडऩी होगी, ताकि हम ग्लोबल चैलेंजेस का सामना कर सकें। ‘12वीं फेल’ जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की बायोपिक है, ने रिलीज़ के बाद से ही युवाओं को प्रेरित किया है। विक्रांत का किरदार जो असफलताओं से उबरकर सफलता पाता है, ने दर्शकों के दिल जीत लिए। ये सम्मान न सिफऱ् मैसी की मेहनत का इनाम है, बल्कि सिनेमा के ज़रिए सामाजिक बदलाव की ताकत को रेखांकित करता है।
- एसबीआई स्टॉक ब्रोकर्स मीट 2025आशिका ग्रुप को इमर्जिंग लीडर्स इन कैपिटल मार्केट अवार्ड
शताब्दी गौरव मुंबई। भारतीय वित्तीय बाजार के प्रमुख कंपनी आशिका ग्रुप ने एक और मील का पत्थर हासिल किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के स्टॉक ब्रोकर्स मीट 2025 में ग्रुप को उभरते पूंजी बाजार नेता (Emerging Leaders in the Capital Market) के सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार आशिका के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, दौलत जैन ने एसबीआई के चेयरमैन चल्ला सेट्टी के हाथों ग्रहण किया। समारोह में जैन ने ट्रॉफी और सर्टिफिकेट ग्रहण करते हुए कहा, यह सम्मान न केवल हमारी टीम की कड़ी मेहनत का प्रमाण है, बल्कि पूंजी बाजार में ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। आशिका ग्रुप जो 1994 में स्थापित एक विविधीकृत वित्तीय सेवा समूह है, पिछले 30 से अधिक वर्षों से भारतीय वित्तीय बाजार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कोलकाता मुख्यालय में यह ग्रुप रिटेल और संस्थागत ब्रोकिंग, निवेश बैंकिंग, मर्चेंट बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, वैकल्पिक निवेश कोष (AIF) और ग्लोबल फैमिली ऑफिस सेवाओं जैसे व्यापक स्पेक्ट्रम में सेवाएं प्रदान करता है। ग्रुप के प्रमुख कंपनियों में आशिका स्टॉक सर्विसेज लिमिटेड (NSE, BSE, MCX, NCDEX और MSEI की सदस्य), आशिका कमोडिटीज एंड डेरिवेटिव्स प्राइवेट लिमिटेड, आशिका क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड (आरबीआई-पंजीकृत NBFC) और आशिका इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। दौलत जैन जो इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज के फेलो सदस्य हैं और कोलकाता विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक, के नेतृत्व में आशिका ने तीन दशकों से अधिक का अनुभव संजोया है। वे Syndication, Deposits, और Corporate Law के विशेषज्ञ हैं। ग्रुप के संस्थापक पवन जैन के साथ मिलकर उन्होंने आशिका को रिटेल निवेशकों से लेकर ॥हृढ्ढ और ग्लोबल फैमिली ऑफिस तक की जरूरतों को पूरा करने वाली एक विश्वसनीय ब्रांड बना दिया है। आशिका की नवीनतम पहल ‘धनुष’ मोबाइल ऐप ट्रेडिंग को सरल और सुरक्षित बनाती है, जबकि ग्लोबल फैमिली ऑफिस सेवाएं विदेशी निवेशकों के लिए भारत में $20 मिलियन से अधिक निवेश के अवसर प्रदान करती हैं। NSE द्वारा पूर्वी भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला रिटेल सदस्य चुने जाने के अलावा, आशिका ने विभिन्न पुरस्कार जीते हैं, जो इसकी डेटा-आधारित, ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित करते हैं। यह पुरस्कार आशिका की सफलता का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। भविष्य में ग्रुप वैकल्पिक निवेश कोषों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों पर फोकस बढ़ाने की योजना बना रहा है। संस्थापक पवन जैन ने कहा हमारे 460 से अधिक कर्मचारी और लाखों ग्राहक ही हमारी असली ताकत हैं।
- सुखराज नाहर ने क्रेडाई-एमसीएचआई के अध्यक्ष का पदभार संभाला
मुंबई। क्रेडाई-एमसीएचआई (2025-27) के नए अध्यक्ष के रूप में नाहर ग्रुप के चेयरमेन सुखराज नाहर ने कार्यभार संभाला। इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, नगर आयुक्त भूषण गगरानी, वेलरासु (सीईओ, एमआईडीसी), सुश्री निधि चौधरी (आईएएस), सत्य नारायण चौधरी (आईपीएस), राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास, वरिष्ठ अधिकारी और एमएमआर रियल एस्टेट क्षेत्र के दिग्गज शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सुखराज नाहर को बधाई देते हुए महाराष्ट्र के आवासीय परिदृश्य को आकार देने में क्रेडाई-एमसीएचआई की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की और उद्योग को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन के नवाचार और रियल एस्टेट क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए इसे राज्य की प्रगति का अहम हिस्सा बताया। यह आयोजन मुंबई के रियल एस्टेट समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जहां किफायती आवास, सतत विकास और उद्योग के भविष्य पर विचार-विमर्श हुआ। क्रेडाई-एमसीएचआई ने राज्य सरकार के साथ मिलकर नागरिकों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
- सिल्वर एम्पोरियम द्वारा ‘तरावा’ ब्रांड का स्काई सिटी मॉल, बोरीवली में शुभारंभ
मुंबई। भारत के अग्रणी सिल्वर वेयर हाउस और ३4 वर्षों की परंपरा वाले सिल्वर एम्पोरियम ने मुंबई के बोरीवली (पूर्व) स्थित स्काय सिटी मॉल में अपने नए ब्रांड ‘तरावा बाय सिल्वर एम्पोरियम’ का शुभारंभ किया। यह पहल संस्थापक कांतिलाल मेहता के सपनों और राहुल मेहता की दृष्टि पर आधारित है, जिसे ‘मेक इन इंडिया’ सिल्वर लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस ब्रांड में भारतीय कारीगरों द्वारा हाथ से बनाई गई उत्कृष्ट मंदिर के आर्टिकल्स, घरेलू बर्तन, आभूषण और प्रीमियम गिफ्टिंग आर्टिकल्स शामिल हैं। पिछले तीन दशकों से सिल्वर एम्पोरियम ने भारतीय कारीगरों को कौशल विकास, आर्थिक सहयोग और डिज़ाइन नवाचार के जरिए सशक्त बनाने का काम किया है तथा लुप्त होती जा रही पारंपरिक रजत कला को संजोकर रखा है। अब ‘तरावा’ के माध्यम से कंपनी ने पहले चरण में देश के कई शहरों में स्टोर्स खोलने की योजना बनाई है, जिससे आधुनिक ग्राहकों को प्रमाणित और असली चाँदी आसानी से उपलब्ध कराई जा सके। ‘तरावा’ केवल एक रिटेल ब्रांड नहीं है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ और भारतीय कारीगरी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने का हमारा संकल्प है। ३4 वर्षों के अनुभव के आधार पर हम भारतीय कारीगरों को वह मंच देना चाहते हैं जिसके वे हकदार हैं, और भारत का पहला राष्ट्रीय स्तर का सिल्वर ब्रांड तैयार करना चाहते हैं, ऐसा सिल्वर एम्पोरियम के डायरेक्टर राहुल मेहता ने कहा। सिल्वर एम्पोरियम ने हमेशा हॉलमार्क की गई चांदी का समर्थन किया है और ग्राहकों का विश्वास बनाए रखा है। भविष्य में हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने की बीआईएस (क्चढ्ढस्) पहल का कंपनी ने स्वागत किया है। सोने की बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों की पसंद अब चाँदी की ओर बढ़ रही है और कंपनी को विश्वास है कि डिज़ाइन इनोवेशन और तकनीक की मदद से सिल्वर आभूषण और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स आने वाले समय में बड़ा विकास क्षेत्र साबित होंगे।
- पैंटोमैथ कैपिटल ने तीन अनुभवी विशेषज्ञों को किया शामिलडैम केपिटल की सिनियर टीम पैंटोमैथ से जुड़ी
मुंबई। देश की जानी मानी वित्तिय कंपनी पैंटोमैथ कैपिटल ने अपनी निवेश बैंकिंग इकाई के लिए कमराज सिंह नेगी को प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही सिद्धार्थ शाह और शरद धारीवाल भी कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व दल में शामिल हुए हैं। ये तीनों विशेषज्ञ पहले डीएएम कैपिटल से जुड़े थे। कमराज सिंह नेगी के पास पूंजी बाजार, विलय और अधिग्रहण (M&A) और संस्थागत नेतृत्व में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। हाल ही में वे डीएएम कैपिटल में प्रबंध निदेशक (निवेश बैंकिंग) के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सौदों का नेतृत्व किया। इससे पहले, उन्होंने आईडीएफसी सिक्योरिटीज, आईडीएफसी फस्र्ट बैंक, वोडाफोन आइडिया और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। सिद्धार्थ शाह और शरद धारीवाल को भी निवेश बैंकिंग में दो दशकों का कार्य करने का अनुभव हैं। दोनों ने एनम सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल जैसी अग्रणी संस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पैंटोमैथ कैपिटल मध्यम आकार की कंपनियों के लिए एक अग्रणी निवेश बैंक है, जिसने आईपीओ, प्राइवेट इक्विटी, विलय और अधिग्रहण, और संरचित समाधानों में 150 से अधिक सौदे पूरे किए हैं ।
- महाराष्ट्र में पगारिया ग्रुप ने किया 9,146 करोड़ के एमओयू तलोजा में डेटा सेंटर, चंद्रपुर में बनेगा स्टील प्लांट३,५५० से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
नागपुर/मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर के उद्योगपति उज्जवल पगरिया और अंकित पगरिया के साथ 9,146 करोड़ के मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत राज्य के विडर्भ क्षेत्र में दो बड़े प्रोजेक्टों डेटा सेंटर और स्टील निर्माण क्षेत्रों में 3,550 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। समझौते को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतिम रूप दिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे। पैक्ट के अनुसार, Webmint Digital Pvt. Ltd. तलोजा औद्योगिक क्षेत्र में एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 4,846 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे लगभग 2,050 रोजगार उपलब्ध होंगे। वहीं, Wow Iron & Steel Pvt. Ltd. चंद्रपुर में एक एकीकृत स्टील प्लांट लगाने के लिए 4,300 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे अनुमानित 1,500 नौकरियाँ पैदा होंगी। उद्योग जानकारों का मानना है कि यह रूश महाराष्ट्र के डिजिटल, नवीकरणीय और औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। वे इसे मुख्यमंत्री फडणवीस की ‘विकसित भारत’ अभिवृत्ति व राज्य को मजबूत और विकसित बनाने की दूरदर्शिता का प्रमाण भी मान रहे हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर को भी सकारात्मक प्रभाव मिलेगा। परियोजनाओं के समय-सीमा, जमीन-हस्तांतरण व पर्यावरणीय अनुमतियों से संबंधित औपचारिकताओं पर जल्द ही आगे की घोषणा की जाएगी।
- पैंटोमेंथ ग्रुप की वेल्थ कंपनी ने अमनेक्स इंफो टेक्नोलॉजीज में 460 करोड़ रुपये का निवेश किया
मुंबई। पैंटोमेंथ Pantomath ग्रुप की वेल्थ कंपनी एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड The Wealth Company Asset Management ने एक बड़े निवेश की घोषणा की है। इसने अमनेक्स इंफो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड InfoTechnologies Private Limited में 460 करोड़ रुपये (लगभग 52 मिलियन डॉलर) का निवेश किया है, जो भारत वैल्यू फंड (Bharat Value Fund) के माध्यम से हुआ है। यह अमनेक्स Amnex के पहले ग्रोथ कैपिटल फंडिंग राउंड की सफल शुरुआत को दर्शाता है। अमनेक्स, जो 2008 में टेक्नोक्रेट्स अदित्या शाह और तपन गोसालिया द्वारा स्थापित की गई थी, पूर्ण तकनीकी समाधान प्रदान करती है। डिजाइन से लेकर डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, डेटा एनालिटिक्स, और इंडस्ट्री 4.0 टूल्स (IoT, GIS, AI/ML, और ब्लॉकचेन) कंपनी बड़े पैमाने पर ग्राहकों के लिए ट्रैफिक, मोबिलिटी, यूटिलिटीज, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट सिटीज, और कृषि जैसे क्षेत्रों में काम करती है। इसके समाधान पारदर्शिता, पहुंच, और प्रभाव को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। निवेश और विकास वेल्थ कंपनी की संस्थापक और प्रबंध निदेशक मधु लुनावत ने कहा भारत का डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले छह सालों में 10 प्रतिशत CAGR के साथ अमनेक्स ने 75 प्रतिशत CAGR के साथ शानदार प्रगति की है। यह निवेश डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि अमनेक्स की विविध पोर्टफोलियो ब्लेंड्स डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (DPI) और ओपन प्लेटफॉर्म में नई संभावनाओं को खोल रही हैं। अमनेक्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक अदित्या शाह ने कहा हम एक नए युग की दहलीज पर हैं जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा, और कनेक्टेड इन्फ्रास्ट्रक्चर न केवल उपकरण हैं बल्कि भविष्य के सिस्टम हैं। इस निवेश के साथ हम नवाचार और मानव जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार हैं। कंपनी की उपलब्धियां अमनेक्स Amnex ने पिछले तीन वर्षों में अनुशासित स्केलिंग के साथ 75 प्रतिशत CAGR हासिल किया है, जो इसे भारत में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनियों में से एक बनाता है। इसके समाधान ट्रांसपोर्टेशन, ट्रैफिक मैनेजमेंट, यूटिलिटीज, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स, शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, और कृषि जैसे क्षेत्रों में प्रभाव डालते हैं। वेल्थ कंपनी जो पैंटोमेंथ न्यूक्लियस हाउस, साकी विहार रोड, अंधेरी ईस्ट, मुंबई में स्थित है, ने हाल ही में SEBI से एसेट मैनेजमेंट कंपनी के रूप में मंजूरी प्राप्त की है। भारत वैल्यू फंड (BVF) का योगदान भारत वैल्यू फंड (BVF), जो एक कैटेगरी II ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF ) है, देर से चरण के विकासशील उद्यमों में निवेश करता है। यह ‘मेड इन इंडिया’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है, आयात को कम करता है, और भारतीय उद्यमिता को मजबूत करता है। इस फंड का लक्ष्य मध्यम बाजार खंड में नवाचार और मूल्य-चालित वृद्धि को प्रोत्साहित करना है। भविष्य की योजनाएं इस निवेश से अमनेक्स को अपनी डिजिटल और तकनीकी क्षमताओं को और मजबूत करने का मौका मिलेगा। मधु लुनावत के अनुसार, यह फंड न केवल वित्तीय सहायता है बल्कि भारत की डिजिटल ग्रोथ स्टोरी के अगले अध्याय को आकार देने का अवसर है।
- उद्योगपति गणपत कोठारी राजस्थान फाउंडेशन मुम्बई के अध्यक्ष नियुक्त
मुम्बई। राजस्थान फाउंडेशन उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान सरकार के अंतर्गत एक संस्था है, जिसका उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों और उनके मातृप्रदेश के बीच निरंतर नए रिश्तों का निर्माण करना और पुराने संबंधों को सुदृढ़ करना है। माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान, राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद और सहभागिता हेतु मंच उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान फाउंडेशन देश-विदेश के विभिन्न शहरों में अपने अध्याय स्थापित करता है। अब तक 26 अध्याय स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 भारत में हैं- भुवनेश्वर, दिल्ली, गुवाहाटी, पुणे, रांची, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, कोयंबटूर और कोलकाता। वहीं 12 अध्याय विदेशों में स्थापित हैं- दोहा (क़तर), दुबई (यूएई), कंपाला (युगांडा), मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), म्यूनिख (जर्मनी), नैरोबी (केन्या), रियाद (सऊदी अरब), सिंगापुर, टोक्यो (जापान), काठमांडू (नेपाल), लंदन (यूके) और न्यूयॉर्क (यूएसए)। माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान (माननीय अध्यक्ष, राजस्थान फाउंडेशन) ने उद्योगपति गणपत कोठारी को राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई अध्याय का अध्यक्ष नामित किया है। गणपत कोठारी को मुम्बई की कार्यकारिणी समिति के लिए सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष तथा अन्य 10 सदस्यों की कार्यकारणी नियुक्त करने का अधिकार दिया है। राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर के नवनियुक्त अध्यक्ष गणपत कोठारी मुंबई, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश-विदेश की तमाम सामाजिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक, धार्मिक व सांस्कृतिक संस्थाओं से पिछले चार दशकों से जुडक़र अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। महज मुंबई ही नहीं, महाराष्ट्र समेत देश- विदेश के सभी क्षेत्र के प्रवास राजस्थानियों के बीच गणपत कोठारी एक विश्वसनीय, प्रतिष्ठित तथा समाज के हर तबके के जनसेवक रूपी व्यक्तित्व के रूप में एक प्रतिष्ठित जनसेवी के नाम से जाने जाते हैं। गणपत कोठारी ने राजस्थान सरकार द्वारा इस प्रतिष्ठित और जिम्मेदारी पूर्ण सम्मान के लिए पूरी विनम्रता से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सभी वरिष्ठों, खासतौर पर राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा (आईएएस) का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आप सभी द्वारा जताए गए विश्वास की कसौटियों पर खरा उतरने की पूरी निष्ठा से कोशिश तो करूंगा ही, मुंबई, महाराष्ट्र समेत देश- विदेश के प्रवासी राजस्थानी अपनी कर्मभूमि के साथ ही अपनी मातृभूमि (राजस्थान) के चहुंमुखी विकास में अपना अधिकाधिक योगदान दें, इसके लिए राजस्थान फाउंडेशन सेतु और प्रेरणा का काम करे, यही हमारा प्रयास ही नहीं, अब मिशन होगा।
- राष्ट्रसंत आचार्य श्री चंद्रानन सागूरसूरिश्वरजी महाराज की पावन निश्रा मेंमुंबई में दर्शन सागर स्मृति समारोह में 5 प्रमुख लोगों को मिला राष्ट्रीय सम्मान
मुंबई। दर्शन सागर स्मृति समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित पांच प्रमुख लोगों को ‘दर्शन सागर अवार्ड-2025’ प्रदान करके सम्मानित किया। राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर सूरीश्वर महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस समारोह में, मुख्य अतिथि अमृता फडणवीस, महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अदिती तटकरे एवं नाकोड़ा दर्शन धाम के चेयरमैन सुखराज नाहर ने ये सम्मान प्रदान किए। वारी एनर्जी के हितेश दोशी, एशियन स्टार के विपुल शाह, उद्योगपति संजय घोड़ावत, जीएम मॉड्यूलर के रमेश जैन और शताब्दी गौरव के सिद्धराज लोढ़ा को ‘दर्शन सागर अवार्ड 2025’ प्रदान किया गया। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के एपेक्स चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी और वरिष्ठ समाजसेवी विनोदभाई जवेरी को भी उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। दर्शन सागर स्मृति समारोह समिति के प्रवीण शाह एवं निरंजन परिहार ने सभी का आभार जताया। आयोजन की सफलता में स्नेहल चौकसी और सुरेश जैन सहित नाकोड़ा दर्शन धाम के ट्रस्ट मंडल और मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। दर्शन सागर स्मृति समारोह में जैन समाज की प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारी और जैन संघों के ट्रस्टीगण विशेष रूप से उपस्थित थे। योगी सभागार में आयोजित ‘दर्शन सागर अवार्ड’ समारोह में मुख्य अतिथि अमृता फडणवीस ने कहा कि देश में ही नहीं, दुनिया भर में जैन समाज की जनसंख्या बहुत कम होने के बावजूद समाजसेवा व जनसेवा में यह समाज सबसे आगे है, इससे सभी को जीवन में कुछ नया करने की सीख मिलती है। श्रीमती फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रसंत आचार्य चन्द्रानन सागर सुरीश्वर महाराज की अगुवाई में मुंबई के पास विकसित हो रहा नाकोडा दर्शन धाम सेवा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए संस्कृति, धर्म, शिक्षा और जीवदया के केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यह धाम आने वाले समय में सबके सहयोग से धर्म व संस्कृति का प्रमुख स्थल बनेगा। नाकोड़ा दर्शन धाम के चेयरमैन सुखराज नाहर के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए श्रीमती फडणवीस ने विश्वास जताया कि नाहर जैसे दूरदर्शी और सफल व्यक्ति के नेतृत्व में नाकोड़ा दर्शन धाम का विकास और तेज गति से होगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र की मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि संत हमारी जीवनधारा को दिशा देते हैं और वे ही हमारी संस्कृति के संवाहक है। उन्होंने राष्ट्रसंत चन्द्रानन सागर महाराज के सामाजिक कार्यों को मानव जीवन के उद्धार का अभियान बताया। गच्छाधिपति आचार्य दर्शन सागर सूरीश्वर महाराज की 32वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विराट समारोह में राष्ट्रसंत चंद्रानन सागर ने सभी सम्मानित लोगों, जैन संघों के पदाधिकारियो, ट्रस्टियों एवं सभागार में उपस्थित धर्मप्रेमियों को आशीर्वाद दिया एवं समाज के लिए लगातार काम करते रहने की प्रेरणा दी। शिक्षा, समाज सेवा, जीव दया, धर्म, संस्कृति एवं विभिन्न कार्यों के लिए देश का प्रतिष्ठित दर्शन सागर अवार्ड हर साल प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाने वाला देश का लब्धप्रतिष्ठित दर्शन सागर अवार्ड प्राप्त करने वालों को, परंपरागत तरीके सम्मानित करने के साथ ही सम्मान चिन्ह प्रदान करके अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर सुरीश्वर महाराज के महामांगलिक प्रवचन से हुआ।
- चुन्नीलाल चंदन परिवार ने लिया अनुपम लाभनाकोड़ा दर्शन धाम तीर्थ के प्रतिष्ठा महोत्सव के मुहर्त का लाभ
मुंबई। भगवान महावीर के सिद्धांतों को पूरी तरह से सार्थक करने वाले अपनी लक्ष्मी का धर्म, सेवा एव जीवदया में सदा ही आगेवान रहे सांचोर के श्रीमती समुबेंन चुन्नीलाल घमंडीरामजी चन्दन परिवार ने एक ओर धर्म के महतवर्ण कार्यक्रम में योगदान करते हुए नाकोड़ा दर्शन धाम में 2027 में होनेवाले प्रतिष्ठा महोत्स्व के मुहर्त की तारीख घोषणा करने का अनुपम लाभ लिया है। योगी सभागृह में दर्शनसागर अवार्ड 2025 में राष्ट्रीय सन्त आचार्य श्री चन्द्रानन सागरजी की पावन निश्रा एव श्रीमती अमृता फडणवीस, महिला बाल कल्याणम मंत्री आदिति तटकरे एव ट्रस्ट के अध्यक्ष सुखराज नाहर, ट्रस्ट मंडल एव चतुर्विध संघ की शानदार उपस्तिथि में यह आदेश लिया। ट्रस्ट मंडल एव अतिथियो के हाथों चन्दन परिवार के दिलीप चंदन एव श्रीमती उर्मिला दिलीप चन्दन को सम्मानित किया।
- चंदन स्टील लिमिटेड को राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार सम्मान
नई दिल्ली। चंदन स्टील लिमिटेड को भारत के इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) की प्लेटिनम जयंती समारोह में स्टील फोर्जिंग श्रेणी (बड़ा उद्यम) में उच्चतम निर्यात उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ, जिसमें भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अध्यक्षता की एवं केंद्रीय मंत्री वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सुनिल भरतवाल, जीतीनप्रसाद, पंकज चड्डा भी उपस्थित थे। चंदन स्टील लिमिटेड, जिसकी स्थापना 1969 में एक ट्रेडिंग कंपनी के रूप में हुई थी, आज भारत के अग्रणी स्टेनलेस स्टील उत्पादकों और निर्यातकों में से एक है। चंदन स्टील कंपनी को आईएसओ 9001-2015, आईएसओ 13485-2016, और पीईडी सर्टिफिकेशन जैसे कई गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हैं, जो इसकी कठोर गुणवत्ता नियंत्रण नीति को दर्शाते हैं। इसके अलावा, कंपनी को लॉयड्स सर्टिफिकेशन और शिप बिल्डिंग व मरीन सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुए हैं, जो इसकी विश्वसनीयता और उत्कृष्टता को और मजबूत करते हैं। चंदन स्टील के प्रबंध निदेशक दिलीप चंदन ने इस अवसर पर कहा, यह पुरस्कार हमारी पूरी टीम के अथक समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रतीक है। हम इसे अपने कर्मचारियों, सहयोगियों और निवेशकों को समर्पित करते हैं, जिनके विश्वास और प्रयासों ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया। 1969 में चुन्नीलाल चंदन द्वारा स्थापित, चंदन स्टील ने 1985 से स्टेनलेस स्टील उत्पादों के निर्माण में कदम रखा और 1989 में एक सीमित कंपनी के रूप में निगमित हुई। कंपनी की उत्पादन क्षमता में 1,00,000 टन प्रति वर्ष बिलेट्स और हॉट रोल्ड बार्स, 30,000 टन ब्राइट बार्स, 36,000 टन फ्लैंजेस और फिटिंग्स, और 10,000 टन सीमलेस ट्यूब्स और पाइप्स शामिल हैं। कंपनी को पिछले 20 वर्षों से लगातार वेस्टर्न रीजन ईईपीसी का अवार्ड मिलता रहा है, इस वर्ष यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। चंदन स्टील लिमिटेड की यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए, बल्कि भारतीय स्टील उद्योग के लिए भी गर्व का क्षण है। यह पुरस्कार कंपनी की वैश्विक बाजार में बढ़ती साख और भारत के निर्यात क्षेत्र में इसके योगदान को रेखांकित करता है।
- बाबूलाल मंडलेशा फिर बने अध्यक्ष
शताब्दी गौरव मुंबई। समाजसेवी एवं प्रख्यात उद्ममी बाबूलाल मंडलेशा फिर श्री ओसवाल श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली के अध्यक्ष चुने गये है। अध्यक्ष पद की यह जिम्मेदारी उन्हें सर्व सम्मति से सौंपी गई है। इससे पहले संस्था के ट्रस्ट मंडल के चुनाव में सभी १२ वार्ड से प्रवीण कितावत, महावीर सिरोया, कमलेश धोका, बाबुलाल मंडलेशा, भरत मेहता, जयन्ति रांका, प्रकाश धोका, प्रकाश कावेडिया, महेन्द्र राठौड, श्रीपाल कितावत, नवनीत राठौड एवं सज्जन रांका निर्विरोध सदस्य चुने गये है। उन्हीं में से बाबूलाल मंडलेशा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गर्या। मंडलेशा को फिर संस्था अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना अपने आप में एक गरिमामयी चुनाव माना जा रहा है। श्री ओसवाल श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली के अध्यक्ष रुप में मंडलेशा एवं टीम के रुप में सभी बारह ट्रस्ट मंडल सदस्यों की नई भूमिका से भी समाज को सकारात्मक उम्मीद है। बाबूलाल मंडलेशा सामाजिक रुप से सक्रिय है एवं उद्यमिता में भी अग्रणी है। उनके अनुभवों का लाभ समाज को मिलता रहा है। सामाजिक सक्रियता एवं सेवा के संस्कार उन्हें अपनी माताजी (मिठी माँ) एवं पिता भूरमलजी मंडलेशा से मिली, जिसे वे परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे है। श्री ओसवाल श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली के सभी ट्रस्ट मंडल सदस्यों द्वारा बाबूलाल मंडलेशा के नेतृत्व में विश्वास जताया है एवं संस्था के कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।














