एसबीआई स्टॉक ब्रोकर्स मीट 2025आशिका ग्रुप को इमर्जिंग लीडर्स इन कैपिटल मार्केट अवार्ड

शताब्दी गौरव
मुंबई। भारतीय वित्तीय बाजार के प्रमुख कंपनी आशिका ग्रुप ने एक और मील का पत्थर हासिल किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के स्टॉक ब्रोकर्स मीट 2025 में ग्रुप को उभरते पूंजी बाजार नेता (Emerging Leaders in the Capital Market) के सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार आशिका के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, दौलत जैन ने एसबीआई के चेयरमैन चल्ला सेट्टी के हाथों ग्रहण किया। समारोह में जैन ने ट्रॉफी और सर्टिफिकेट ग्रहण करते हुए कहा, यह सम्मान न केवल हमारी टीम की कड़ी मेहनत का प्रमाण है, बल्कि पूंजी बाजार में ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
आशिका ग्रुप जो 1994 में स्थापित एक विविधीकृत वित्तीय सेवा समूह है, पिछले 30 से अधिक वर्षों से भारतीय वित्तीय बाजार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कोलकाता मुख्यालय में यह ग्रुप रिटेल और संस्थागत ब्रोकिंग, निवेश बैंकिंग, मर्चेंट बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, वैकल्पिक निवेश कोष (AIF) और ग्लोबल फैमिली ऑफिस सेवाओं जैसे व्यापक स्पेक्ट्रम में सेवाएं प्रदान करता है। ग्रुप के प्रमुख कंपनियों में आशिका स्टॉक सर्विसेज लिमिटेड (NSE, BSE, MCX, NCDEX और MSEI की सदस्य), आशिका कमोडिटीज एंड डेरिवेटिव्स प्राइवेट लिमिटेड, आशिका क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड (आरबीआई-पंजीकृत NBFC) और आशिका इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
दौलत जैन जो इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज के फेलो सदस्य हैं और कोलकाता विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक, के नेतृत्व में आशिका ने तीन दशकों से अधिक का अनुभव संजोया है। वे Syndication, Deposits, और Corporate Law के विशेषज्ञ हैं। ग्रुप के संस्थापक पवन जैन के साथ मिलकर उन्होंने आशिका को रिटेल निवेशकों से लेकर ॥हृढ्ढ और ग्लोबल फैमिली ऑफिस तक की जरूरतों को पूरा करने वाली एक विश्वसनीय ब्रांड बना दिया है। आशिका की नवीनतम पहल ‘धनुष’ मोबाइल ऐप ट्रेडिंग को सरल और सुरक्षित बनाती है, जबकि ग्लोबल फैमिली ऑफिस सेवाएं विदेशी निवेशकों के लिए भारत में $20 मिलियन से अधिक निवेश के अवसर प्रदान करती हैं।
NSE द्वारा पूर्वी भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला रिटेल सदस्य चुने जाने के अलावा, आशिका ने विभिन्न पुरस्कार जीते हैं, जो इसकी डेटा-आधारित, ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित करते हैं। यह पुरस्कार आशिका की सफलता का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। भविष्य में ग्रुप वैकल्पिक निवेश कोषों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों पर फोकस बढ़ाने की योजना बना रहा है। संस्थापक पवन जैन ने कहा हमारे 460 से अधिक कर्मचारी और लाखों ग्राहक ही हमारी असली ताकत हैं।












Comments