top of page

चंदन स्टील लिमिटेड को राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार सम्मान

  • Yogi Bhandari
  • Mar 6
  • 2 min read

नई दिल्ली। चंदन स्टील लिमिटेड को भारत के इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) की प्लेटिनम जयंती समारोह में स्टील फोर्जिंग श्रेणी (बड़ा उद्यम) में उच्चतम निर्यात उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ, जिसमें भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अध्यक्षता की एवं केंद्रीय मंत्री वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सुनिल भरतवाल, जीतीनप्रसाद, पंकज चड्डा भी उपस्थित थे। चंदन स्टील लिमिटेड, जिसकी स्थापना 1969 में एक ट्रेडिंग कंपनी के रूप में हुई थी, आज भारत के अग्रणी स्टेनलेस स्टील उत्पादकों और निर्यातकों में से एक है।  चंदन स्टील कंपनी को आईएसओ 9001-2015, आईएसओ 13485-2016, और पीईडी सर्टिफिकेशन जैसे कई गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हैं, जो इसकी कठोर गुणवत्ता नियंत्रण नीति को दर्शाते हैं। इसके अलावा, कंपनी को लॉयड्स सर्टिफिकेशन और शिप बिल्डिंग व मरीन सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुए हैं, जो इसकी विश्वसनीयता और उत्कृष्टता को और मजबूत करते हैं। चंदन स्टील के प्रबंध निदेशक दिलीप चंदन ने इस अवसर पर कहा, यह पुरस्कार हमारी पूरी टीम के अथक समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रतीक है। हम इसे अपने कर्मचारियों, सहयोगियों और निवेशकों को समर्पित करते हैं, जिनके विश्वास और प्रयासों ने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया। 



1969 में चुन्नीलाल चंदन द्वारा स्थापित, चंदन स्टील ने 1985 से स्टेनलेस स्टील उत्पादों के निर्माण में कदम रखा और 1989 में एक सीमित कंपनी के रूप में निगमित हुई। कंपनी की उत्पादन क्षमता में 1,00,000 टन प्रति वर्ष बिलेट्स और हॉट रोल्ड बार्स, 30,000 टन ब्राइट बार्स, 36,000 टन फ्लैंजेस और फिटिंग्स, और 10,000 टन सीमलेस ट्यूब्स और पाइप्स शामिल हैं। कंपनी को पिछले 20 वर्षों से लगातार वेस्टर्न रीजन ईईपीसी का अवार्ड  मिलता रहा है, इस वर्ष यह  प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। चंदन स्टील लिमिटेड की यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए, बल्कि भारतीय स्टील उद्योग के लिए भी गर्व का क्षण है। यह पुरस्कार कंपनी की वैश्विक बाजार में बढ़ती साख और भारत के निर्यात क्षेत्र में इसके योगदान को रेखांकित करता है।



 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page