top of page

बाबूलाल मंडलेशा फिर बने अध्यक्ष

Yogi Bhandari
Mar 6
1 min read

शताब्दी गौरव


मुंबई। समाजसेवी एवं प्रख्यात उद्ममी बाबूलाल मंडलेशा फिर श्री ओसवाल श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली के अध्यक्ष चुने गये है। अध्यक्ष पद की यह जिम्मेदारी उन्हें सर्व सम्मति से सौंपी गई है। इससे पहले संस्था के ट्रस्ट मंडल के चुनाव में सभी १२ वार्ड से प्रवीण कितावत, महावीर सिरोया, कमलेश धोका, बाबुलाल मंडलेशा, भरत मेहता, जयन्ति रांका, प्रकाश धोका, प्रकाश कावेडिया, महेन्द्र राठौड, श्रीपाल कितावत, नवनीत राठौड एवं सज्जन रांका निर्विरोध सदस्य चुने गये है।


उन्हीं में से बाबूलाल मंडलेशा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गर्या। मंडलेशा को फिर संस्था अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना अपने आप में एक गरिमामयी चुनाव माना जा रहा है। श्री ओसवाल श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली के अध्यक्ष रुप में मंडलेशा एवं टीम के रुप में सभी बारह ट्रस्ट मंडल सदस्यों की नई भूमिका से भी समाज को सकारात्मक उम्मीद है। बाबूलाल मंडलेशा सामाजिक रुप से सक्रिय है एवं उद्यमिता में भी अग्रणी है। 

उनके अनुभवों का लाभ समाज को मिलता रहा है। सामाजिक सक्रियता एवं सेवा के संस्कार उन्हें अपनी माताजी (मिठी माँ) एवं पिता भूरमलजी मंडलेशा से मिली, जिसे वे परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे है। श्री ओसवाल श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली के सभी ट्रस्ट मंडल सदस्यों द्वारा बाबूलाल मंडलेशा के नेतृत्व में विश्वास जताया है एवं संस्था के कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।



 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page