पैंटोमैथ कैपिटल ने तीन अनुभवी विशेषज्ञों को किया शामिलडैम केपिटल की सिनियर टीम पैंटोमैथ से जुड़ी

मुंबई। देश की जानी मानी वित्तिय कंपनी पैंटोमैथ कैपिटल ने अपनी निवेश बैंकिंग इकाई के लिए कमराज सिंह नेगी को प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही सिद्धार्थ शाह और शरद धारीवाल भी कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व दल में शामिल हुए हैं। ये तीनों विशेषज्ञ पहले डीएएम कैपिटल से जुड़े थे। कमराज सिंह नेगी के पास पूंजी बाजार, विलय और अधिग्रहण (M&A) और संस्थागत नेतृत्व में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। हाल ही में वे डीएएम कैपिटल में प्रबंध निदेशक (निवेश बैंकिंग) के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सौदों का नेतृत्व किया। इससे पहले, उन्होंने आईडीएफसी सिक्योरिटीज, आईडीएफसी फस्र्ट बैंक, वोडाफोन आइडिया और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

सिद्धार्थ शाह और शरद धारीवाल को भी निवेश बैंकिंग में दो दशकों का कार्य करने का अनुभव हैं। दोनों ने एनम सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल जैसी अग्रणी संस्थाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पैंटोमैथ कैपिटल मध्यम आकार की कंपनियों के लिए एक अग्रणी निवेश बैंक है, जिसने आईपीओ, प्राइवेट इक्विटी, विलय और अधिग्रहण, और संरचित समाधानों में 150 से अधिक सौदे पूरे किए हैं।












Comments