सुखराज नाहर ने क्रेडाई-एमसीएचआई के अध्यक्ष का पदभार संभाला

मुंबई। क्रेडाई-एमसीएचआई (2025-27) के नए अध्यक्ष के रूप में नाहर ग्रुप के चेयरमेन सुखराज नाहर ने कार्यभार संभाला। इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, नगर आयुक्त भूषण गगरानी, वेलरासु (सीईओ, एमआईडीसी), सुश्री निधि चौधरी (आईएएस), सत्य नारायण चौधरी (आईपीएस), राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास, वरिष्ठ अधिकारी और एमएमआर रियल एस्टेट क्षेत्र के दिग्गज शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सुखराज नाहर को बधाई देते हुए महाराष्ट्र के आवासीय परिदृश्य को आकार देने में क्रेडाई-एमसीएचआई की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की और उद्योग को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन के नवाचार और रियल एस्टेट क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए इसे राज्य की प्रगति का अहम हिस्सा बताया। यह आयोजन मुंबई के रियल एस्टेट समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जहां किफायती आवास, सतत विकास और उद्योग के भविष्य पर विचार-विमर्श हुआ। क्रेडाई-एमसीएचआई ने राज्य सरकार के साथ मिलकर नागरिकों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।












Comments