अडानी ग्रीन टॉक्स 2025गौतम अडानी ने ‘12वीं फेल’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले विक्रांत मैसी को किया सम्मानित, कहा ‘उम्मीद का बीज’
- Yogi Bhandari
- 4 days ago
- 2 min read
शताब्दी गौरव
अहमदाबाद। अडानी ग्रुप की चौथी वार्षिक ‘अडानी ग्रीन टॉक्स’ में हरी ऊर्जा और सस्टेनेबल इनोवेशन की बहस ने जोर पकड़ा, वहीं बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी को उनके प्रेरणादायक सफर के लिए विशेष सम्मान मिला। ग्रुप चेयरमैन गौतम अडानी ने खुद मैसी को मंच पर बुलाकर बधाई दी, जो हाल ही में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘12वीं फेल’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब जीत चुके हैं।
इस मौके पर फि़ल्म निर्माता महावीर जैन ने गौतम अड़ानी पर एक दिल को छू लेने वाला स्पीच दिया। गौतम अडानी ने मैसी की तारीफ़ में कहा ब्रिलियंट विक्रांत मैसी को जिनकी ‘12वीं फेल’ सिफऱ् एक फिल्म नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के दिलों में बोए गए उम्मीद के बीज की कहानी है। आश्चर्य नहीं कि दो दिन पहले ही उन्हें 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। विक्रांत लाखों युवा वयस्कों के दिलों में लगाए गए उम्मीद के बीज का प्रतीक हैं। ठीक वैसे ही जैसे हर हरी कोपल सबसे कठोर मिट्टी को चीरकर निकल आती है, उनकी कहानी हमें याद दिलाती है कि दृढ़ता और लगन हर बाधा तोड़ सकती है। मैसी ने गौतम अड़ानी के शब्दों पर अपना आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, विजऩरी, द मैन हिमसेल्फ श्री गौतम अडानी द्वारा सराहना और सम्मान पाकर बिल्कुल उत्साहित हूँ। ये प्लेटफॉर्म चेंजमेकर्स को पहचान देता है। सुदीप्ता भट्टाचार्य और महावीर जैन को विशेष धन्यवाद।
इवेंट में अडानी ग्रीन एनर्जी के सीईओ सुदीप्ता भट्टाचार्य और सोशल इनोवेटर महावीर जैन भी मौजूद थे, भट्टाचार्य ने ग्रीन एनर्जी के भविष्य पर बात की, जबकि जैन ने सोशल इम्पैक्ट इनिशिएटिव्स पर प्रकाश डाला। गौतम अडानी ने समापन भाषण में कहा कि भारत को टेक्नोलॉजी और सोशल इनोवेशन में ‘दूसरी आजादी की लड़ाई’ लडऩी होगी, ताकि हम ग्लोबल चैलेंजेस का सामना कर सकें। ‘12वीं फेल’ जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की बायोपिक है, ने रिलीज़ के बाद से ही युवाओं को प्रेरित किया है। विक्रांत का किरदार जो असफलताओं से उबरकर सफलता पाता है, ने दर्शकों के दिल जीत लिए। ये सम्मान न सिफऱ् मैसी की मेहनत का इनाम है, बल्कि सिनेमा के ज़रिए सामाजिक बदलाव की ताकत को रेखांकित करता है।













Comments