top of page
Gemini_Generated_Image_7vi4uv7vi4uv7vi4_edited.jpg

भारत जैन महामंडल द्वारा भगवान श्री महावीर स्वामी के २६२३ वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य आयोजन

  • Writer: vibhachandawat1977
    vibhachandawat1977
  • Sep 28
  • 2 min read
ree

मुंबई। पिछले १२५ वर्षों से ज्यादा समय से जिनशासन के समग्र समुदाय का प्रतिनिधित्व करती संस्था भारत जैन महामंडल ने सभी जैन सम्प्रदायों की संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री महावीर स्वामी के 2623 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य समारोह का आयोजन किया जो ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय रहा। भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए सी सी डांगी के अनुसार रविवार, 21 अप्रैल,सुबह प्रात: 10.00 बजे से योगी सभागृह, दादर (ईस्ट) में परम पुज्य आचार्य श्री नयपद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज, राष्ट्रसंत परम पुज्य श्री नम्र मुनि महाराज, परम पुज्य मुनि श्री कमल कुमारजी महाराज, परम पुज्य साध्वी श्री प्रखर वक्ता अक्षय ज्योतीजी महाराज आदि ठाणा के पावन सानिध्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी संप्रदायो के आचार्य , साधु - साध्वी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में सुप्रिम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायमूर्ति संदिप मेहता, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ. सुधीरकुमार जैन, मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जितेंद्र जैन, विशेष अतिथि महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढा, सांसद मिलिंद देवड़ा, विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, प्रसिद्ध अधिवक्ता उज्वल निकम सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस भव्य आयोजन में भारत जैन महामंडल के साथ साथ अनेक संस्थाओं एवं जैन संघो की सहभागिता रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलीत कर हुआ। श्रीमती रेणुका कोठारी ने मंगला चरण तथा भक्तिगीत की प्रस्तुति दी। सभी सम्माननिय अतिथियों का सम्मान शाल, मोमेण्टो एवं अभिनन्दन पत्र भेंट देकर मण्डल के अध्यक्ष सी सी डांगी, पूर्व अध्यक्ष एवं मार्गदर्शन सुभाषचंद्र रूणवाल एवं राकेश मेहता द्वारा किया गया। सभी आचार्य साधु गण, साध्वी श्री एवं अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी को महावीर जन्म कल्याणक की शुभकामनाएं दी।


कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन उपाध्यक्ष बाबुलाल बाफऩा ने अपने चिरपरिचित अंदाज से किया। मंडल के कोषाध्यक्ष मनोहर पारख ने सभी का आभार व्यक्त किया। उपस्थित सभी मेहमानों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। भोजन की सारी व्यवस्था भूपेन्द्र कोठारी के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा शानदार रूप से की गई। यह जानकारी मंडल के महामंत्री सुरेन्द्र दस्सानी एवं मंत्री पंकज झामर ने दी।

ree

For more updates do follow us on Social Media:

Facebook Page-https://www.facebook.com/shatabdigaurav

Comments


bottom of page