top of page
Gemini_Generated_Image_7vi4uv7vi4uv7vi4_edited.jpg

सुखराज नाहर बने नाकोड़ा दर्शन धाम के अध्यक्षराष्ट्रसंत आचार्य चन्द्रानन सागर ने की नियुक्ति की घोषणातीर्थ का तेज विकास होगा

  • Writer: vibhachandawat1977
    vibhachandawat1977
  • Sep 28, 2025
  • 1 min read


मुंबई। देश के प्रसिद्ध डेवलपर और नाहर ग्रुप के चेयरमेन सुखराज नाहर को नाकोड़ा दर्शन धाम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नाकोड़ा दर्शन धाम के संस्थापक राष्ट्रसंत आचार्य चन्द्रानन सागर सूरीश्वर महाराज द्वारा यह घोषणा की गई है। मुंबई के पास अहमदाबाद हाईवे पर विरार के आगे ढेकाले विलेज में स्थित है। जैन धर्म के इस तेजी से उभरते तीर्थ की मुंबई एमएमआर रीजन एवं दक्षिण गुजरात में काफी बड़ी प्रतिष्ठा है और यहां तीर्थयात्रियों का भी रोजाना बड़ी संख्या में आवागमन होता है। नाकोड़ा दर्शन धाम का विकास तेजी से अग्रसर है और अब यह काम नए अध्यक्ष सुखराज नाहर के नेतृत्व में संपन्न होगा।









 
 
 

Comments


bottom of page