top of page
Gemini_Generated_Image_7vi4uv7vi4uv7vi4_edited.jpg

राठौड, कोठारी, धारीवाल, पगारिया, चोरडिया जैन एवं खारा का विशेष सम्मानलोकमत एवं अहिंसा विश्व भारती द्वारा विश्व शांति सद्भावना राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

  • Writer: vibhachandawat1977
    vibhachandawat1977
  • Sep 28, 2025
  • 1 min read

मुंबई। भगवान महावीर जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर मुंबई के प्रभादेवी स्थित रविन्द्र नाट्य मंदिर सभागार में लोकमत मीडिया ग्रुप एवं अहिंसा विश्व भारती संस्था के संयुक्त तत्वाधान में 'अंतरधार्मिक संवाद द्वारा विश्व शांति सद्भावना राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एवं  बिहार के राज्यपाल डॉ आरिफ मोहम्म्द खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।



जैन आचार्य लोकेश, महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, बौद्ध भिक्षु भदंत राहुल बौधि, पूर्व डीजीपी पी एस पसरिचा ने संगोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र एवं बिहार के राज्यपाल द्वय ने आचार्य लोकेशजी के व्यक्तित्व पर आधारित विश्व शांतिदूत ग्रंथ का लोकार्पण करते हुए विश्व शांति एवं सद्भावना के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए प्रदीप राठौड, पृथ्वीराज कोठारी, प्रकाश धारीवाल, उज्जवल पगारिया, विशाल चौरडिया, अनिल जैन, नितिन खारा को सम्मानित किया।



 
 
 

Comments


bottom of page