top of page
Gemini_Generated_Image_7vi4uv7vi4uv7vi4_edited.jpg

उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा का मुम्बई में अभिनन्दन

  • Writer: vibhachandawat1977
    vibhachandawat1977
  • Sep 28, 2025
  • 1 min read

मुंबई। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा हाल ही में मुंबई आए थे, पोरवाल परिषद के अध्यक्ष किलर ग्रुप के चैयरमेन केवलचंद जैन तथा एल जवेरचंद ज्वेलर्स के विनोद कुमार जैन के नेतृत्व में प्रवासी राजस्थानी बंधुओं द्वारा प्रभादेवी स्थित इंडियाबुल्स बैंक्वेट हॉल में उनके स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नाकोड़ा तीर्थ के ट्रस्टी कांतिलाल शाह, घेवरचंद जैन, दिनेश शाह, मानक मेहता, ललित जगावत सहित कई गणमान्य लोगों ने डॉ. श्री बैरवा का स्वागत किया।  डॉ..बैरवा ने प्रवासी राजस्थानियों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान के विकास में आपके अमूल्य योगदान  रहा है। उन्होंने किल्लर ग्रुप के प्रदेश में उनके सामाजिक सरोकार की भी सराहना की। भाजपानेत्री श्रीमती रेखा कांतिलाल शाह ने अपने सम्बोधन में राजस्थान के अस्पतालों में भर्ती बीमार लोगों के मरने की स्थिति में मृतक के परिवार को होने वाले तकलीफों के बारे में बताया, तथा कहा कि उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र देने में आनाकानी की जाती है। तो, डॉ बैरवा ने उन्हें इस पर तुरंत ही संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।





 
 
 

Comments


bottom of page