१५० आराधकों ने उत्साहपुर्वक की आराधनासेसली तीर्थ में पोष दशमी की आराधना भव्य रूप से संपन्न
- Yogi Bhandari
- Mar 6
- 2 min read

सेसली, (बाली). प.पू. आचार्य श्री विजय जगतचन्द्रे सूरीश्वरजी के शिष्य प.पू. वर्धमान आयंबिल तप ओली आराधक, सरल स्वभावी उपाध्याय प्रवर श्री योगेन्द्र विजयजी म.सा., प.पू. बालमुनि श्री जयेन्द्र विजयजी म.सा. प.पू. बालमुनि श्री धर्मयश विजयजी म.सा. आदि ठाणा 3 तथा बरखेडा तीर्थोद्धारिक साध्वीश्री सुमंगला श्रीजी म. सा. की शिष्या साध्वी श्री प्रफुल्लप्रभा श्रीजी म.सा. की शिष्या प.पू. शासन प्रभाविका श्री सौम्यकला श्रीजी म.सा., प.पू. साध्वी श्री कुमुदकला श्रीजी म.सा. एवं प. पू. साध्वी श्री काव्यकला श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा में सेसली तीर्थ में भव्याति भव्य पोष दशमी आराधना आध्यत्मिक माहोल में सम्पन्न हुई। श्री ओसवाल श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ बाली द्वारा आयोजित अट्टम तप के लाभार्थी थे मातुश्री पानीबाई पुखराजजी मंडलेशा परिवार करीब 150 आराधकों ने साधू-साध्वीजी भगवंतों के मार्गदर्शन में अट्टम तप की आराधना को अध्यात्म की ऊँचाईयों तक पहुंचा कर आयोजन को यादगार बना दिया। सेसली के कलात्मक नूतन जिनालय में बिराजमान दादा पाश्र्वनाथ की चमत्कारिक प्राचीन प्रतिमाजी के प्रभाव से अट्टम तप ना केवल निर्विघ्न ही सम्पन्न हुआ अपितु अगले अट्टम तप का लाभ लेने हेतु बड़ी संख्या में साधर्मिक बन्धुओं ने अपना उत्साह भी बढ़-चढ़ कर दिखाया।

श्री ओसवाल जैन पेढ़ी बाली के ट्रस्ट मंडल ने सभी आराधकों सहित साधू-साध्वीजी भगवंतों की सेवा - वयावच्च में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और अपनी उच्च परम्पराओं को दृढ़ता से कायम रखा। इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष बाबुभाई मंडलेशा, सचिव श्रीपालभाई कितावत, ट्रस्टी प्रकाश भाई धोका, भरतजी मेहता, मनोनित ट्रस्टी बस्तीमलजी मेहता, श्रीपाल भाई बाफना, चेतनभाई मुनोयत, लाभार्थी परिवार के महावीर मंडलेशा, प्रवीण मंडलेशा, हरीश मंडलेशा सहित बाली के अनेक गणमान्य साधर्मिक भाई-बहन उपस्थित थे। अध्यक्ष बाबूभाई मंडलेशा ने शताब्दी गौरव को जानकारी देते हुए बताया कि श्री सेसली तीर्थ में आगामी पोष दशमी तेला सह दशमी मेले का आयोजन संवत 2083, तारीख 01.01.2027 से 03.01.2027 तक का आदेश ड्रा द्वारा दिया गया जिसका लाभ देवेंद्र कुमार सागरमलजी चोपड़ा बाली (फालना) को मिला।












Comments