top of page

हृदयस्थ श्री घीसूलालजी बदामिया राठोड की प्रेरणा से सेलो फाउंडेशन द्वारा फालना में रक्तदान शिविर

  • Yogi Bhandari
  • Mar 6
  • 1 min read


फालना। हृदयस्थ श्री घीसूलालजी बदामिया राठोड की प्रेरणा से सेलो फाउंडेशन के चेयरमेन प्रदीप राठौड़ के मार्गदर्शन में सेलो फाउंडेशन द्वारा फालना में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। सेलो कंज्यूमर वेयर, फालना परिसर में आयोजित इस शिविर में 90 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यह शिविर भगवान महावीर अस्पताल, सुमेरपुर की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने अत्यंत उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव के साथ बढ़-चढक़र भाग लिया, जिससे शिविर पूर्णत: सफल रहा। आयोजन के दौरान चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की संपूर्ण जांच एवं सुरक्षित प्रक्रिया के साथ रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर सेलो कंज्यूमर वेयर के वरिष्ठ पदाधिकारी शंभू सिंह यादव (वाइस प्रेसिडेंट), अनिल माथुर, जनरल मैनेजर सेलो फाउंडेशन से अमित कुमार, देवराज सिंह, राजीव कुमार पांडे, राकेश जाधव कंपनी एवं फाउंडेशन के समस्त अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है और समाज में मानवता एवं सेवा भाव को मजबूती मिलती है। यह सेवा कार्य हमारे प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री घीसूलालजी बदामिया (राठौड) की प्रेरणा से निरंतर किया जा रहा है, जिनके सेवा, परोपकार और सामाजिक सरोकारों के विचार आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है, सेलो फाउंडेशन एवं सेलो कंज्यूमर वेयर द्वारा किए गए इस सामाजिक प्रयास की स्थानीय नागरिकों एवं रक्तदाताओं ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।


 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page