सेठ रूपचंद ताराचंद सेठ दीपचंद सजमल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादड़ी मेंराठौड (फ्लेयर) परिवार द्वारा एनेस्थेसिया वर्क स्टेशन सेटअप भेंट
- Yogi Bhandari
- Mar 6
- 1 min read

सादड़ी। सेठ रूपचंद ताराचंद सेठ दीपचंद सजमल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादड़ी को एनेस्थेसिया वर्क स्टेशन सेट अप मशीन खूबीलाल राठौड़, विमलचंद राठौड़, राजेश, मोहित, सुमित राठौड़ (फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज) सादड़ी निवासी परिवार के आर्थिक सहयोग से भेट कि गई। वरिष्ठ चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेन्द्र पुनमिया ने आज के समय की आधुनिक चिकित्सा तकनीकी मशीन के बारे में संक्षिप्त में जानकारी देते हुए। इस मशीन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. पुनमिया व अस्पताल परिवार द्वारा राठौड़ परिवार की भूरी भूरी अनुमोदना कर आभार व अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में पोपट सुदेशा, निमित पुनमिया सहित कई गणमान्य लोगो की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अस्पताल परिवार द्वारा सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया।












Comments