top of page

श्री आदेश्वर जैन संघ, कोट बलियान द्वारा सम्मेत शिखरजी तीर्थ यात्रा का आयोजन

Yogi Bhandari
Mar 6
1 min read

मुंबई। श्री आदेश्वर जैन संघ, कोट बलियान द्वारा सम्मेत शिखरजी तीर्थ यात्रा का १० दिवसीय आयोजन डायमंड लाभार्थी,  स्वर्ण लाभार्थी, बहुमान के लाभार्थी एवं पहाड यात्रा के पश्चात पद पक्षालन एवं संघ पूजा के लाभार्थीयों के सहयोग से दिनांक २८.१०.२०२५ से ६.११.२०२५ तक संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से हुआ। इस तीर्थ यात्रा में ऋजुबालिका, राजगिरी, गुणियाजी, लच्छवाड (क्षत्रियकुंड), कुंडलपुर, पावापुरी एवं सम्मेत शिखरजी तीर्थ के दर्शन, पूजन किये गये। प्रतिदिन सुबह का नाश्ता, सुबह की नवकारशी एवं शाम का स्वामी वात्सल्य जगह जगह पर लाभार्थी परिवारों द्वारा आयोजित था। इस संघ यात्रा को सफल बनाने में मुख्य सलाहकार-केवलचंद हंसराजजी कामदार, अध्यक्ष-दिलीप सरेमलजी कोठारी, उपाध्यक्ष-जयन्तिलाल अनोपचंदजी कोठारी, सचिव- पारस हस्तीमलजी कोठारी, खजांची-सुरेश लालचंदजी कोठारी, उपासचिव-दिलखुश संतोकचंदजी कोठारी एवं कार्यकारिणी सदस्य गणपतराज बालचंदजी कोठारी, रमेश अमचंदजी कामदार, संजय सुकनराजजी कोठारी, महेन्द्र हीराचंदजी कोठारी, अशोक देवराजजी बंबोली का सराहनीय योगदान रहा। बहुमान के लाभार्थी द्वारा सभी लाभार्थी परिवारों का बहुमान किया गया। संघ का संचालन एस.पी. ग्रुप गोरेगांव मुंबई द्वारा किया गया था। 




 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page