top of page

मोतीलाल ओसवाल वन वल्र्ड वन फैमिली ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

  • Yogi Bhandari
  • Mar 6
  • 2 min read

मुद्देनहल्ली। भारत के प्रमुख वित्तीय जगत के दिग्गज मोतीलाल ओसवाल को 'वन वर्ल्ड वन फैमिली ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जहां सदगुरु मधुसूदन साई ने उनके दृष्टि और अखंडता से भारत की वित्तीय वृद्धि को सशक्त बनाने के योगदान को सराहा।


मोतीलाल ओसवाल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं, जिन्होंने 1987 में रामदेव अग्रवाल के साथ मिलकर कंपनी की नींव रखी। एक छोटे से दो सदस्यीय स्टार्टअप से शुरू हुई यह कंपनी आज भारत की सबसे सम्मानित वित्तीय संस्थाओं में से एक बन चुकी है। लगभग 50,000 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण, 550 शहरों में 1.45 करोड़ से अधिक ग्राहकों की सेवा और करीब 6.8 लाख करोड़ रुपये के आस्ति प्रबंधन के साथ MOFSL ने लंबी अवधि के मूल्य सृजन, शोध उत्कृष्टता और पारदर्शिता के प्रतीक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के केस स्टडी के रूप में चयनित यह संस्था नैतिक उद्यमिता का प्रतीक बनी हुई है।


समारोह में श्री ओसवाल ने कहा यह सम्मान मेरे लिए न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उन लाखों निवेशकों की जीत है जिन्होंने विश्वास के साथ हमारा साथ दिया। वित्तीय विकास के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी हमारा मूल मंत्र है। उनके नेतृत्व में MOFSL ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए देश के आर्थिक परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। फिलैंथ्रोपी के क्षेत्र में भी श्री ओसवाल और उनके साझेदार रामदेव अग्रवाल का योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने अगले दशक में अपनी 10 प्रतिशत इक्विटी होल्डिंग्स, जिनकी कीमत लगभग 5,000 करोड़ रुपये है, दान करने का संकल्प लिया है। एक लेखक, विचारक और आजीवन शिक्षार्थी के रूप में वे पहले भी राष्ट्रिय सम्मान पत्र, ICAI एक्सीलेंट बिजनेस अचीवर अवॉर्ड, AIMA आउटस्टैंडिंग इंस्टीट्यूशन बिल्डर अवॉर्ड और बिजनेस टुडे का बेस्ट सीईओ - द वेल्थ क्रिएटर अवॉर्ड (2024) जैसे मानदंड प्राप्त कर चुके हैं। 


‘वन वल्र्ड वन फैमिली’ मिशन, जो वैश्विक एकता और मानवतावादी मूल्यों को बढ़ावा देता है, ने इस पुरस्कार को सनिल गावस्कर की अध्यक्षता में आयोजित वल्र्ड कल्चर फेस्टिवल 2025 के हिस्से के रूप में प्रदान किया। यह सम्मान न केवल व्यावसायिक सफलता, बल्कि सामाजिक प्रभाव को भी मान्यता देता है। श्री ओसवाल का यह योगदान लाखों लोगों को धन सृजन के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से प्रेरित करता रहेगा।




 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page