मोतीलाल ओसवाल को ‘लाइफटाइम सोशल स्टीवर्डशिप अवार्ड’

शताब्दी गौरव
मुम्बई। मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के चैयरमेन मोतीलाल ओसवाल को होटल आईआईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में आयोजित एक भव्य समारोह में समाज मे उनके विशिष्ट योगदान हेतु ‘लाइफटाइम सोशल स्टीवर्डशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जयंत सिन्हा, नादिर गोदरेज एवं शैलेष हरीभक्ति के हाथों प्रदान किया गया। श्री ओसवाल ने इस अवसर पर कहा कि ‘लाइफ़टाइम सोशल स्टूवर्डशिप अवॉर्ड’ प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गर्व और विनम्रता का क्षण है। यह सम्मान मुझे जयंत सिन्हा (पूर्व केंद्रीय मंत्री) और नादिर गोदरेज (चेयरमैन, गोदरेज ग्रुप) जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के हाथों मिला, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह पुरस्कार मेरे जीवन के उस सरल विश्वास का प्रतीक है "Learn Earn & Return" ‘सीखो, कमाओ और लौटाओ’। पिछले दो वर्षों में मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन ने लगभग 850 करोड़ रुपये समाज सेवा के विविध क्षेत्रों शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सामुदायिक विकास में समर्पित किए हैं। यह यात्रा केवल दान की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने और समाज को सशक्त बनाने की है। मैं संकल्प लेता हूँ कि आगे भी इसी भावना के साथ समाज के उत्थान हेतु और अधिक योगदान करता रहूँगा।












Comments