top of page

मरुधर महिला शिक्षण संघ विद्यावाड़ी की साधारण सभा सम्पन्न

  • Yogi Bhandari
  • 4 days ago
  • 2 min read

शताब्दी गौरव


मुंबई। मरुधर महिला शिक्षण, विद्यावाड़ी की कार्यकारिणी एव साधारण सभा दादर क्लब, मुम्बई में कांतिलाल मेहता की अध्यक्षता में सम्पन हुई। सेक्रेटरी कैलाश कावेडिय़ा ने अध्यक्ष से आदेश लेकर सभा की कार्यवाही आरम्भ की, कार्यकारिणी एव साधारण सभा का एजेंडा एक ही होने के कारण कावेडिय़ा ने सदन की स्वीकृति से दोनों सभा को साथ मे ही संचालित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मन्त्र एव ईश वंदना से हुआ। कावेडिय़ा ने गत बैठक की कार्यवाही का  पठन किया जिसे सदन ने सर्व सम्मति से पुष्टि कर स्वीकृति प्रदान की। अध्यक्ष महोदय ने वार्षिक प्रतिवेदन का प्रस्तुतिकरण पेश कर संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। सेक्रेटरी कैलाश कावडिय़ा ने अपने ओजस्वी सम्बोधन में कहा कि विद्यावाड़ी का नया स्लोगन अब से शिक्षा, संस्कार के साथ रोजगार भी होगा। लगातार डेढ़ घण्टे तक लगातार परीक्षा परिणाम, नए एडमिशन, शैक्षणिक, स्पोर्ट्स, नए कोर्सेस, के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। वर्ष 2025-26 के बजट की प्रस्तुति के साथ  2024-25  के ऑडिट बजट के प्रतिवेदन को पेश करते हुए सदन की सर्वसम्मति से स्वीकृति ली। आगामी वर्ष के लिए अंकेक्षक एव आंतरिक अंकेक्षक के लिए भी विचार विमर्श कर स्वीकृति ली। कावेडिय़ा ने अब तक जितने दानदाताओ ने सहयोग दिया उनके नामो के सहयोग की राशि की जानकारी देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। जिन जिन सदस्यों ने कई विषयों पर अपने सुझाव दिए उनके संतोषजनक उतर देते हुए उनके सुझावों पर विचार करने का आश्वाशन दिया। 


उन्होंने पूर्व अध्यक्ष पोपटलाल सुंदेशा के कार्यकाल में हुए कार्यो की सराहना करते हुए उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। बाबूलाल मण्डलेशा ने विद्यावाड़ी के नेतृत्व के कार्यो की सराहना की। मंच पर अध्यक्ष कांतिलाल मेहता, पूर्व अध्यक्ष पोपटलाल सुंदेशा, उपाध्यक्ष अरविंद राणावत, चन्दन परमार, सेक्रेटरी कैलाश कावेडिय़ा, सह कोषाध्यक्ष भरत राठौड़, सह सचिव हसमुख संघवी, श्रीमती चंद्रा मेहता उपस्तिथ थी। सभा मे कार्यकारणी सदस्य, आमंत्रित सदस्य एव संस्था के सदस्य उपस्तिथ थे। सभा के पश्चात भोजन की व्यवस्था रखी गई थी।



 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page