मरुधर महिला शिक्षण संघ, विद्यावाड़ी का वार्षिकोत्सव स्पंदन संस्कृति, साधना और सृजन का संगम
- Yogi Bhandari
- Mar 6
- 2 min read

रानी। मरुधर महिला शिक्षण संघ, विद्यावाड़ी द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव स्पंदन ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। यह समारोह न केवल वार्षिकोत्सव था, बल्कि युगांतर की दिव्य यात्रा को मंच पर जीवंत करने वाला एक अद्भुत आध्यात्मिक महोत्सव भी रहा। समारोह में पधारे समस्त अतिथियों को बैंड बाजों के साथ विद्यापीठ के सामने प्रांगण में लगी संस्था उपलब्धि प्रदर्शनी स्थल पर ले जाया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करवाते हुए सत्र भर की वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी गई। तत्पश्चात् शिलालेख अनावरण हुआ जिसमें भवन का उद्घाटन अरविन्द राणावत व श्रीमती कुसुम राणावत द्वारा किया गया। समस्त अतिथिगण, अभिभावकों, छात्राओं एवं स्टाफ के जलपान के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ- माँ सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। प्रोग्राम के प्रथम चरण में संस्था के अध्यक्ष कांतिलाल एन. मेहता, सचिव कैलाश कावेडीया, मुख्य अतिथि खुशवंत जैन एवं चंद्रा जैन, विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्मिता ठाकरे, भवन दानदाता श्रीमती कुसुम राणावत एवं अरविंद राणावत, पूर्वाध्यक्ष पोपटलाल सुन्देशा, उपाध्यक्ष चंदन परमार, कांति लाल एम. मेहता, सह-सचिव चंद्रा मेहता, कोषाध्यक्ष महेंद्र धोका, सह-कोषाध्यक्ष भरत राठौड़, सदस्य के.सी. जैन, रतनचंद ओसवाल, खुबीलाल राठौड, भरत शाह, पद्मा शाह, कंचन कावेडीया, संतोष परमार, उषा मेहता, कांता धोका, जया राठौड़, मधु मेहता, बसंतीदेवी किशोरमलजी खीमावत, राकेश गर्ग, प्रशासनिक अधिकारी, तीनों ईकाइयों की प्रधान, सभी अतिथिगण एवं संस्था पदाधिकारी, गणमान्य शारदा पोपटलाल सुन्देशा मंचासीन थे। समारोह के ज्योति कलश स्वरूप मुख्य अतिथि खुशवंत जैन एवं चंद्रा जैन का अभिनन्दन माला, तिलक व साफा पहनाकर किया गया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्मिता ठाकरे, एचओडी भवन दानदाता श्रीमती एवं अरविंद राणावत, कुसुम राणावत एवं बसंतीदेवी किशोरमलजी खीमावत का भी माला एवं स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकशित स्मारिका अभिव्यक्ति का विमोचन मुख्य अतिथि खुशवंत जैन के द्वारा किया गया। प्रोग्राम के द्वितीय चरण में पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन सुन्देशा रंगमंच से हुआ। गणेश वंदना के साथ विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों -लोक घूमर, रेट्रो डिस्को डांसर, योग शो, आर्केस्ट्रा, फोन की नौटंकी, रोबोटिक्स सहित अनेक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया तथा तालियों की गडग़ड़ाहट से समारोह गूंज उठा। संस्था सचिव कैलाश कावेडीया ने वर्ष भर का प्रतिवेदन पेश किया और सभी उन दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने सत्र के दौरान विभिन्न परियोजनाओं में 2.5 करोड़ का दान संस्था को दिया। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और छात्राओं को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।













Comments