top of page

जैन तीर्थों के संरक्षण और विकास के लिए हर सहयोग करेगी राजस्थान सरकार

  • Yogi Bhandari
  • Mar 6
  • 1 min read


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैन धर्म के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताई है।  उन्होंने जैन तीर्थ स्थलों के संरक्षण और विकास में सरकार के हर संभव सहयोग का वादा करते हुए, कहा है कि सरकार तीर्थ स्थल विकास में सडक़ें, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से जैन समाज में उत्साह है, क्योंकि राजस्थान में अनेक प्रमुख जैन तीर्थ जैसे रणकपुर, देलवाड़ा, केसरियाजी, नाकोडाजी और श्री महावीरजी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थ क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी सरकार सभी धर्मों के संरक्षण के लिए समर्पित है, लेकिन जैन तीर्थों पर फोकस राज्य की धार्मिक विरासत को मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री शर्मा की जैन तीर्थों के संरक्षण और विकास की यह पहल जैन मूल्यों के प्रसार को बढ़ावा और धार्मिक पर्यटन व सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा ने जैन धर्म, जैन संतों एवं जैन तीर्थों के प्रति शुरू से ही अपना लगाव बनाए रखा है। पिछले चातुर्मास और विहार कार्यक्रमों के दौरान जैन संतों को मिली सुरक्षा भी भजनलाल शर्मा ने अपनी धार्मिक प्रतिबद्धता का उदाहरण दिया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने जैन धर्म को जीवन जीने की कला बताया है और 24 तीर्थंकरों को मानवता का सही मार्ग दिखाने वाला बताते हुए जैन धर्म को जीवन के कल्याण की पद्धति बताया है। वे जयपुर सांगानेर में जैनाचार्यों की उपस्थिति में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page