जीएसटी घटी, व्यापार बढ़ा, बाजार खुशपीएम मोदी ने जीएसटी घटा कर बड़ी राहत दी है जनता को
शताब्दी गौरव
मुंबई। भारत सरकार ने हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम ने आम जनता और व्यापार जगत दोनों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री ने इसे ‘बचत उत्सव’ बताते हुए कहा कि यह सिर्फ करों में छूट नहीं है, बल्कि यह ऐसा विशेष अवसर है, जो हर घर के बजट को मजबूत करेगा और लोगों के जीवन में सरलता लाएगा। जीएसटी कम होने का सीधा फायदा रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं और सेवाओं पर पड़ा है। जहां पहले कई आवश्यक सामान पर, जीएसटी के रूप में अधिक टैक्स देना पड़ता था, वहीं अब उसकी कीमतें घट गई हैं। इससे बाजारों में उत्साह और खरीदारी की रौनक बढ़ गई है।
आम जनता अब नए खर्च पर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बचाने में सक्षम होगी। खास तौर से मध्यम वर्ग पर इसका गहरा सकारात्मक असर दिख रहा है। क्योंकि उनका सबसे बड़ा संघर्ष खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाने का होता है। व्यापार जगत ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि कम टैक्स दरों से बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है, जिसका फायदा बाजार की हर कड़ी तक पहुंच रहा है और बाजारों में रौनक है। रोजगार और कारोबार के नए अवसर भी खुल रहे हैं। मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि जनता की जेब में राहत और अर्थव्यवस्था को गति देना, उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जीएसटी रिफॉर्म्स आगे भी जारी रहेंगे और टैक्स दरें कुछ और भी घटेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी में स्ट्रक्चरल सुधार विकास को नई उड़ान देंगे। नए जीएसटी सुधारों का उद्देश्य घरेलू उपभोग को बढ़ावा देना है ताकि समाज के हर वर्ग को सरकार की ओर से लाभ मिले।













Comments