खुशवंत जैन निर्विरोध चुने गए FIEO के पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष
- Yogi Bhandari
- 4 days ago
- 1 min read

शताब्दी गौरव
नई दिल्ली। खुशवंत जैन भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (FIEO) के पश्चिमी क्षेत्र के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। FIEO, वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 1965 में स्थापित, भारत में व्यापार संवर्धन संगठनों की शीर्ष संस्था है, जो भारतीय सरकार और निर्यात समुदाय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय निर्यात को बढ़ावा देना है। खुशवंत जैन को कृषि निर्यात में 33 वर्षों का अनुभव है। G.S. Exports के निर्देशक के रूप में, उन्होंने तेल बीज, मसाले, किशमिश और दालों के निर्यात में भारत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया हैं। 19 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाले खुशवंत जैन ने 1999 में G.S. Exports को भारत का शीर्ष मूंगफली निर्यातक बनाया, जो आज भी बना हुआ है। उनकी कंपनी को कई निर्यात संवर्धन परिषदों और सरकारों द्वारा सम्मानित किया गया। सबसे उल्लेखनीय ‘निर्यात श्री’ स्वर्ण ट्रॉफी है, जिसे भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने MSME श्रेणी में उत्कृष्टता के लिए प्रदान की। श्री जैन ने IOPEPC के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में वाणिज्य मंत्रालय के तहत मूंगफली पैनल के संयोजक के रूप में कार्य किया। उन्होंने EU आयोग के साथ बातचीत कर तिल के निर्यात पर बैन टालने में सफलता पाई और वियतनाम के साथ मूंगफली निर्यात पर बैन हटवाने में योगदान दिया। अध्यक्ष चुने जाने पर खुशवंत जैन ने पश्चिमी क्षेत्र के निर्यातकों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और नए अवसर सृजन का संकल्प व्यक्त किया। उनकी नियुक्ति से निर्यात समुदाय में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद है।












Comments