top of page

एस. पी. यू. जैन शिक्षण संघ, फालना की कमान अरविंद राणावत के हाथों में

  • Yogi Bhandari
  • Mar 6
  • 2 min read

मुंबई। श्री पाश्र्वनाथ उम्मेद जैन शिक्षण संघ फालना की कार्यकारिणी एवं साधारण सभा २३ नवंबर २०२५ को मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर नरीमन पॉईंट में संपन्न हुई। जिसमें २०२५-२८ के कार्यकाल हेतु युवा समाजसेवी अरविंद पन्नालालजी राणावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इंदरचंद राणावत ने अध्यक्ष पद के लिए अरविंद राणावत के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन प्रदीप राठौड, पोपट सुंदेशा व समस्त सदन ने किया। तालियों की गडग़ड़ाहट के बिच श्री राणावत को अध्यक्ष चुना गया। अरविंद राणावत दुजाणा जैन संघ के अध्यक्ष, श्री मरूधर महिला शिक्षण संघ विद्यावाडी के उपाध्यक्ष एवं श्री पाश्र्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे श्रीमती सुमित्रादेवी पन्नालालजी राणावत चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमेन भी हैं, जिसके अंतर्गत पैतृक गांव दुजाणा में दो स्कूलों का संचालन हो रहा हैं एवं तिसरी स्कूल निर्माणाधिन हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद राणावत ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सभी पूर्व अध्यक्षों एवं समस्त सदस्यों को साथ में लेकर एस पी यु जैन शिक्षण संघ को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे एवं शिघ्र ही विचार विमर्श कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। 


सभा में गत बैठक की कार्यवाही का पठन, पुष्टि एवं समीक्षा, सचिवीय प्रतिवेदन, संस्था की सभी इकाइयों के वर्ष २०२४-२५ के अंकेक्षित लेखो की स्वीकृति, संस्था की सभी ईकाइयों के वर्ष २०२५-२६ के बजट की स्वीकृति, सभी शैक्षणिक ईकाईयों की विभिन्न गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट, विद्यार्थी संख्या एवं परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। आगामी वर्ष २०२५-२६ हेतू अकेक्षक की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई। सभा को एस पी यु जैन शिक्षण संघ के सीईओ सुरेशचंद्र अग्रवाल, प्रिन्सिपल डॉ. हिमांशु मेहता एवं कनकराज सावंतराज लोढ़ा, स्कूल के प्रिन्सिपल डॉ. मनिष कोचर ने भी संबोधित किया।

 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page