top of page

आदर्श विद्यालय में एसकेएम प्रथम खेलकूद महोत्सव का भव्य आयोजन

Yogi Bhandari
Mar 6
2 min read

सादडी। देसूरी ब्लॉक के एकमात्र सीबीएसई माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्यालय में एसकेएम प्रथम खेलकूद महोत्सव का भव्य, गरिमामय एवं अत्यंत सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा नवकार मंत्र, प्रभु स्तुति एवं स्वागत गीत से किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक से बढक़र एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीतमय प्रस्तुतियाँ एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर जयचंदजी बाफना (जोयो ग्रुप) तथा विशिष्ट अतिथि खुबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं विमलचंद जुगराजजी राठौड़ (फ्लेयर गु्रप) थे। इस गरिमामय आयोजन में संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र पुनामिया, पूर्व अध्यक्ष सुभाष परमार, केवल मेहता, संपत शाह, कांतिलाल मेहता, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रकाश सोलंकी आदि सपत्नीक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। एसकेएम के अध्यक्ष दिलीप भंडारी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गुणवंती भंडारी, उपाध्यक्ष नरेश रांका एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीता रांका, सचिव सुनील पुनामिया, कोषाध्यक्ष अरविंद राठौड़ एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भावना राठौड़ द्वारा मुख्य अतिथि किशोर जयचंदजी बाफना एवं श्रीमती मीना बाफना, विशिष्ट अतिथि  खुबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं श्रीमती निर्मला



राठौड़, पुत्र राजेश राठौड़, विशिष्ट अतिथि विमलचंद जुगराजजी राठौड़, पुत्र मोहित राठौड़ आदि का शॉल, माल्यार्पण कर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। 


खेलकूद महोत्सव के अंतर्गत एडवेंचर कैंप, फन एक्टिविटीज, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी अतिथियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अतिथियों एवं विद्यार्थियों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं हाई टी की उत्तम व्यवस्था की गई। इस अवसर पर फ्लेयर ग्रुप के निदेशक खुबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं विमलचंद जुगराजजी राठौड़ ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए विद्यालय हेतु लिफ्ट सहित समस्त आवश्यक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला नवीन विद्यालय भवन के निर्माण को प्रायोजित करने की घोषणा की, जिसके लिए सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्य अतिथि किशोर जयचंदजी बाफना (जोयो ग्रुप) ने विद्यालय के लिए एक स्कूल बस प्रायोजित करने की घोषणा कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा। यह खेलकूद महोत्सव विद्यालय के इतिहास में मुख्य अतिथि किशोर जयचंदजी बाफना एवं विशिष्ट अतिथि खूबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं विमलचंद जुगराजजी राठौड़ की उदारता के लिए एक महान, सफल एवं स्वर्णिम दिवस के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।




 
 
 

Comments


Top Stories

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page