Read in English →

हंसमुखलाल बाफना ने नारलाई स्कूल को किये 16 सीलिंग फैन भेंट

हंसमुखलाल बाफना
हंसमुखलाल बाफना

देसूरी। नारलाई स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के उद्देश्य से समाजसेवी हंसमुखलाल बाफना ने 16 सीलिंग फैन भेंट किए। उनके इस सराहनीय सहयोग से अब विद्यालय के प्रत्येक कक्षा-कक्ष में पंखों की सुविधा उपलब्ध होगी।

विद्यालय के प्रेरक प्रधानाध्यापक गुलाब सिंह राणावत ने बताया कि हंसमुखलाल बाफना ने विद्यार्थियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह सहयोग प्रदान किया है। गर्मी के मौसम में पंखों की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान राहत मिलेगी और शिक्षा का वातावरण अधिक अनुकूल बनेगा। प्रधानाध्यापक ने दानदाता बाफना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज के दानदाताओं का योगदान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Hansmukhlal Bafna donates 16 ceiling fans to Narlai school

Social worker Hansmukhlal Bafna donated 16 ceiling fans to the Mahatma Gandhi Government School at Narlai, Desuri.

Read the full article in English →