मारवाड़ी युवा मंच ने आदिवासी परिवारों को बांटी राशन किट, ‘आनंद सबके लिए’ से दिया संदेश
काशी गाँव के आदिवासी पाड़ा में राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ के अंतर्गत हुआ सेवा कार्य

मुंबई। सेवा, सहयोग और मानवता के संकल्प को साकार करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की मुंबई शाखा द्वारा राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ के अंतर्गत काशी गाँव के आदिवासी पाड़ा में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग एवं संवेदनशीलता का संदेश पहुंचाना है।

इस पुनीत कार्य में मुंबई शाखा के अध्यक्ष सीए कपिल कर्णावट, प्रांतीय महामंत्री प्रवीण करवा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अमित मल्लावत, प्रांतीय समन्वयक प्रदीप शर्मा, कार्यक्रम संयोजक हेमंत शर्मा, जितेंद्र तापड़िया, डॉ. भव्य खाबिया, प्राध्यापक विजय महाजन, कोषाध्यक्ष हार्दिक लाहोटी, स्नेहल शर्मा और हर्ष पारिख सहित अन्य सभी सदस्यों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय फोरम अध्यक्ष (मीडिया एवं टेक्नोलॉजी) सुनील एम. जैन खाबिया ने इस सेवा कार्य से जुड़कर अत्यंत प्रसन्नता और आत्मिक संतोष की अनुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल ‘सेवा, संस्कार और समर्पण’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प है।
Marwadi Yuva Manch distributes ration kits to tribal families, spreads the message of ‘Anand Sabke Liye’
The Mumbai branch of Akhil Bharatiya Marwadi Yuva Manch distributed ration kits to needy families in the tribal hamlet of Kashi village under the national project ‘Anand Sabke Liye’.