श्री वरकाणा पार्श्वनाथ जैन विद्यालय द्वारा 180 कर्मचारियों का सम्मान, सरपंच का अभिनंदन

वरकाणा। दीपावली के पावन अवसर पर श्री वरकाणा पार्श्वनाथ जैन विद्यालय परिवार की ओर से संस्थान के लगभग 180 कर्मचारियों को काजू कतली के मिष्ठान पैकेट वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर वरकाणा के नवनिर्वाचित सरपंच कुलदीप सिंह एवं उनके पिता जबर सिंह का भी संस्थान परिवार की ओर से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रवीण लूणिया तथा सहसचिव उमेश भंडारी, सीईओ अमिता गांधी, प्रिन्सीपल डॉ सचेन्द्र बोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रवीण लूणिया ने कहा कि संस्थान की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान है। सभी के परिश्रम, समर्पण एवं सहयोग से ही संस्था निरंतर आगे बढ़ रही है।

उमेश भंडारी ने भी कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें इसी निष्ठा एवं सेवाभाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी 180 कर्मचारियों को मिठाई भेंट कर उनके प्रति आभार एवं सम्मान प्रकट किया गया। इसी क्रम में संस्था पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित सरपंच कुलदीप सिंह के निवास पर पहुंचकर उनका एवं उनके पिता जबर सिंह का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
संस्था परिवार ने कुलदीप सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में वरकाणा नगर विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। दोनों आयोजनों के माध्यम से विद्यालय परिवार ने कर्मचारियों के प्रति सम्मान, सामाजिक सहभागिता और पारिवारिक सौहार्द की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।
Shri Varkana Parshwanath Jain Vidyalaya honours 180 employees, felicitates sarpanch
On Deepavali, the Shri Varkana Parshwanath Jain Vidyalaya family honoured about 180 employees and felicitated the newly elected sarpanch Kuldeep Singh.