Read in English →

जीवदया के लिए रमेश मुथा ने दिए ₹7.51 लाख

रोटी बैंक, पाली को सहयोग की घोषणा, मानव सेवा और बेजुबान जीवों के प्रति करुणा की मिसाल

जीवदया के लिए रमेश मुथा ने दिए ₹7.51 लाख

पाली। जीवदया, करुणा और परोपकार की भावना को साकार करते हुए नाकोड़ा तीर्थ के अध्यक्ष, अनेक तीर्थों के ट्रस्टी एवं प्रख्यात उद्योगपति रमेश मुथा ने रोटी बैंक, जिरावला मित्र मंडल, पाली को जीवदया कार्यों के लिए ₹7,51,000 (सात लाख इक्यावन हजार रुपये) की सहयोग राशि देने की घोषणा की है।

रोटी बैंक की स्थापना से ही रमेश मुथा निरंतर संस्था को सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं। उनका यह योगदान जरूरतमंदों की सेवा के साथ-साथ बेजुबान पशु-पक्षियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जीवदया के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

रोटी बैंक द्वारा जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए रोटी, चारा, चुग्गा एवं दाना उपलब्ध कराने जैसे सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। श्री मुथा पूर्व में भी अनेक अवसरों पर संस्था को आर्थिक सहयोग देकर इन सेवाकार्यों को मजबूती प्रदान करते रहे हैं।

उनका मानना है कि सच्ची संपन्नता वही है, जिसका उपयोग समाज सेवा और मूक प्राणियों के संरक्षण में हो। उनके इस उदार सहयोग से जीवदया एवं मानव सेवा के कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। रोटी बैंक, जिरावला मित्र मंडल, पाली परिवार ने रमेश मुथा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवाभावी योगदान की अनुमोदना की तथा कहा कि ऐसे दानवीरों का सहयोग समाज में सेवा, संवेदना और परोपकार की भावना को निरंतर प्रेरित करता है।

Ramesh Mutha donates ₹7.51 lakh for Jeevdaya

Pali. Embodying the spirit of Jeevdaya (compassion for living beings), kindness and charity, Ramesh Mutha, president of Nakoda Tirth, trustee of many tirths and well-known industrialist, has announced a contribution of ₹7,51,000 (seven lakh fifty-one…

Read the full article in English →