Read in English →

नरेंद्र श्रीश्रीमाल बने श्री जैन मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष

100 बेड का आधुनिक अस्पताल होगा साकार

नरेंद्र श्रीश्रीमाल बने श्री जैन मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष

चेन्नई। चिकित्सा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में विगत 75 वर्षों से निरंतर कार्यरत श्री जैन मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र श्रीश्रीमाल निर्वाचित हुए हैं। उनका कार्यकाल वर्ष 2026 से 2028 तक रहेगा। नई कार्यकारिणी में पारसमल सुराणा एवं शांतिलाल जैन उपाध्यक्ष, श्रीपाल कोठारी महासचिव, दिनेश कोठारी संयुक्त सचिव, ललित बागमार कोषाध्यक्ष तथा गौतम नाहर संयुक्त कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नरेंद्र श्रीश्रीमाल ने संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की महत्वाकांक्षी परियोजना माधवरम में प्रस्तावित 100 बेड का अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल शीघ्र साकार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस दिशा में पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य करेगी। परियोजना को गति देकर अस्पताल का यथाशीघ्र उद्घाटन करना और इसे जनसेवा के लिए समर्पित करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं समाज के हर जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचाना है। यह अस्पताल चिकित्सा सेवा, मानव कल्याण और सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण बनेगा।

Narendra Shreeshrimal elected president of Shri Jain Medical Relief Society

Chennai. Narendra Shreeshrimal has been elected president of Shri Jain Medical Relief Society, which has been working continuously in healthcare and humanitarian service for the past 75 years. His tenure will run from 2026 to 2028. In the new executive,…

Read the full article in English →