Read in English →

जीतो जुहू की नई टीम गठित

अनिल ब्रम्हेचा जैन चेयरमेन एवं संजय भंडारी चीफ सेक्रेट्री

जीतो मुंबई-जुहू
जीतो मुंबई-जुहू

मुंबई। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) जुहू चैप्टर ने वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए नई नेतृत्व टीम की घोषणा की है। नई टीम में चेयरमेन अनिल ब्रम्हेचा जैन, चीफ सेक्रेट्री संजय पुखराज भंडारी को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही लेडिज विंग चेयरपर्सन कुसुम आयुष नाबेरा, चीफ सेक्रेट्री अर्पिता आकाश दोशी, युथ विंग चेयरमेन कैरव शशांक जवेरी, चीफ सेक्रेट्री हर्षल विजयकुमार जैन को बनाया गया।

अनिल ब्रम्हेचा जैन, चेयरमेन
अनिल ब्रम्हेचा जैन, चेयरमेन
संजय पुखराज भंडारी, चीफ सेक्रेट्री
संजय पुखराज भंडारी, चीफ सेक्रेट्री
कुसुम आयुष नाबेरा, लेडिज विंग चेयरपर्सन
कुसुम आयुष नाबेरा, लेडिज विंग चेयरपर्सन
अर्पिता आकाश दोशी, लेडिज विंग चीफ सेक्रेट्री
अर्पिता आकाश दोशी, लेडिज विंग चीफ सेक्रेट्री
कैरव शशांक जवेरी, युथ विंग चेयरमेन
कैरव शशांक जवेरी, युथ विंग चेयरमेन
हर्षल विजयकुमार जैन, युथ विंग चीफ सेक्रेट्री
हर्षल विजयकुमार जैन, युथ विंग चीफ सेक्रेट्री

नई टीम जीतो के मूल सिद्धांतों - एकता, नैतिक व्यावसायिक मूल्यों, व्यावसायिक उत्कृष्टता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामुदायिक विकास - को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगी। जीतो उद्यमियों, प्रोफेशनल्स एवं उद्योगपतियों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग, नए अवसरों, ज्ञान-विनिमय और विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सक्रिय है।

नए नेतृत्व का लक्ष्य उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, युवाओं को अवसर एवं मार्गदर्शन देने, महिलाओं को सशक्त बनाने तथा जैन व्यावसायिक समुदाय के बीच मजबूत नेटवर्क विकसित करने पर रहेगा। साथ ही समाजहित में प्रभावी एवं सार्थक सेवा गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

JITO Juhu announces its new team

The Juhu Chapter of JITO has announced its 2026-2028 team, with Anil Bramhecha Jain as Chairman and Sanjay Pukhraj Bhandari as Chief Secretary.

Read the full article in English →