दीपावली पर चिल्ड्रन्स होम के बच्चों के बीच पहुँचा महावीर इंटरनेशनल, बाँटी खुशियाँ और जगाई उम्मीद की रोशनी
डोंगरी, उमरखाड़ी में सेवा, संस्कार और प्रेरणा का अनूठा संगम

मुंबई। दीपावली के पावन अवसर पर महावीर इंटरनेशनल, मुंबा देवी वीरा केन्द्र द्वारा डोंगरी, उमरखाड़ी स्थित चिल्ड्रन्स होम में बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटने हेतु सेवा एवं प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहब के समुदाय से श्री शीलभद्राजी महाराज साहब का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रेरक कहानियों के माध्यम से बच्चों को ‘जीरो से हीरो’ बनने की सीख दी और समझाया कि शिक्षा, मेहनत एवं सकारात्मक सोच से जीवन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को बगीचे की तरह बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि चेहरे पर हमेशा मुस्कान और दिल में खुशियों की खुशबू रखनी चाहिए, ताकि हम अपने आसपास भी प्रेम, प्रसन्नता और सकारात्मकता फैला सकें। बच्चों से आत्मीय संवाद कर महाराज साहब भी प्रसन्न हुए और उन्होंने पुनः यहाँ आने की इच्छा व्यक्त की।
इस अवसर पर मांगीलाल मेहता के सहयोग से पुस्तकें, संगीता भंसाली एवं क्रिसेंट ग्रुप के सौजन्य से लड्डू तथा शाखा की ओर से पेन, अन्य स्टेशनरी सामग्री एवं बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के जॉइंट चेयरमेन सुन्दर बोथरा, पूर्व चेयरपर्सन मंजू बोथरा, चेयरपर्सन वीरा प्रवीणा मोदी, सेक्रेटरी वीरा ललिका डागलिया, कोषाध्यक्ष वीरा मीना लुंकड़, सदस्य उषा मुणोत एवं संतोष की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र मुणोत, चिल्ड्रन्स होम के सुपरिंटेंडेंट प्रवीण चौधरी, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बसंती मैडम एवं सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
चेयरपर्सन वीरा प्रवीणा मोदी ने कहा कि दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम किसी के जीवन में खुशियों, ज्ञान और उम्मीद का दीप जलाएँ। ऐसे सेवा एवं प्रेरणा कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि बच्चों को सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की प्रेरणा मिलती रहे।
Mahavir International reaches children's home on Diwali, shares joy and lights a lamp of hope
Mumbai. On the auspicious occasion of Diwali, Mahavir International, Mumba Devi Veera Kendra organised a service and inspiration programme to share joy with children at the Children's Home in Dongri, Umarkhadi. The programme was graced by the holy presence…