Read in English →

जयसिंह जैन बने जेपीएल के कमिश्नर

जयसिंह जैन बने जेपीएल के कमिश्नर

मुंबई। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की महत्वपूर्ण इकाई जीतो प्रीमियर लीग (जेपीएल) का कमिश्नर 2026-2028 इंदौर के जयसिंह जैन को नियुक्त किया गया। मुंबई के सहारा स्टार में मुंबई ज़ोन द्वारा आयोजित ‘युगारंभ’ कार्यक्रम में जेपीएल के चेयरमेन पृथ्वीराज कोठारी ने जयसिंह जैन के नाम की घोषणा की। नाम की घोषणा होते ही पूरा हॉल तालियों की करतल ध्वनि से गूंज उठा।

जयसिंह जैन ने अपने संबोधन में जेपीएल चेयरमेन पृथ्वीराज कोठारी (काका) एवं एपेक्स चेयरमेन संजय डांगी का आभार जताते हुए कहा कि वे उन पर जताए विश्वास पर खरा उतरते हुए जेपीएल को नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएँगे। वे चाहते हैं कि जेपीएल का क्रिकेट खिलाड़ी आईपीएल एवं भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने, इसके लिए वे पूरी कोशिश करेंगे।

Jaisingh Jain becomes Commissioner of JPL

Mumbai. Jaisingh Jain of Indore has been appointed Commissioner (2026-2028) of the JITO Premier League (JPL), an important unit of Jain International Trade Organization (JITO). At the ‘Yugarambh’ event organised by the Mumbai Zone at Sahara Star, Mumbai,…

Read the full article in English →