Read in English →

जीतो पुणे चैप्टर का ‘दिवाली मीट’ कार्यक्रम संपन्न

विजय भंडारी के जीतो एपेक्स के ‘गोल्डन इरा’ के प्रति आभार : परिजनों के लिए मनोरंजन के कार्यक्रम

जीतो पुणे चैप्टर का ‘दिवाली मीट’ कार्यक्रम संपन्न

पुणे। जीतो पुणे चैप्टर की नई कार्यकारिणी का पहला दिवाली मीट कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और परिवारों के लिए मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जीतो एपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी के ‘गोल्डन इरा’ कार्यकाल के प्रति जीतो पुणे की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

जीतो पुणे चैप्टर के अध्यक्ष मनोज छाजेड़, मुख्य सचिव जिनेंद्र लोढ़ा, कोषाध्यक्ष मंगेश कटारिया, वुमन विंग की अध्यक्ष लतिका सांकला, मुख्य सचिव वंदना राठौड़, यूथ विंग के अध्यक्ष ऋषभ दुगड़, मुख्य सचिव स्वरा पगारिया, सलाहकार समिति के सदस्य अचल जैन, राजेश सांकला, रवींद्र सांकला, चेतन भंडारी, अजय मेहता, इंदर छाजेड़, दिनेश ओसवाल, प्रवीण चोरबेले, अभय दर्डा, नीलेश ओसवाल, ललित शिंगवी, मुकेश छाजेड़, करण जैन, महेंद्र सुंदेचा, रवि दुगड़, पवन भंडारी, कुणाल ओस्तवाल, अमित लोढ़ा, अमोल कुचेरिया, पराग दोषी, राहुल संचेती, संदेश खिंवसरा, अमित ललवाणी, संतोष जैन आदि जीतो पुणे के पदाधिकारी और विलास राठौड़, पोपटलाल ओस्तवाल, सुभाष ललवाणी, अनिल नहार, माणिक दुगड़, लक्ष्मीकांत खाबिया, दिलीप जैन, अनिल भंसाली, राजकुमार लोढ़ा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विजय भंडारी के साथ ही जेएटीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदर जैन, जीतो एपेक्स के निदेशक राजेश सांकला, सुजीत भटेवरा, प्रियंका परमार और जीतो रेस्ट ऑफ महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजेंद्र जैन व रवींद्र सांकला के उल्लेखनीय कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बताया गया कि दीवाली मीट में बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिसके कारण बिजनेस नेटवर्किंग बहुत ही अच्छे तरीके से होने की भावना उपस्थित लोगों ने व्यक्त की।

कार्यक्रम का आयोजन जीतो पुणे के उपाध्यक्ष सुदर्शन बाफना, वास्तुपाल रांका, मनोज बोकाड़िया, सचिव आदेश खिंवसरा, सह-सचिव अभिजीत डूंगरवाल, सह-कोषाध्यक्ष प्रकाश ओसवाल और वुमन विंग की सचिव अर्चना कोचर सहित सभी पदाधिकारियों ने किया।

JITO Pune Chapter’s ‘Diwali Meet’ concludes

The first Diwali Meet of the new executive of JITO Pune Chapter was held with great enthusiasm. Gratitude was expressed for JITO Apex national president Vijay Bhandari’s ‘Golden Era’ tenure.

Read the full article in English →