Read in English →

जीतो एपेक्स चेयरमैन संजय डांगी ने आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज से लिया आशीर्वाद

घाटकोपर जैन संघ ने किया भव्य अभिनंदन, गुरुदेव ने यशस्वी कार्यकाल के लिए दी मंगल शुभकामनाएं

जीतो एपेक्स चेयरमैन संजय डांगी ने आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज से लिया आशीर्वाद

मुंबई। जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के नवनियुक्त एपेक्स चेयरमैन संजय डांगी ने घाटकोपर चातुर्मास में विराजित राष्ट्रसंत आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती अल्पना डांगी, जुहू जैन संघ के ट्रस्टी राकेश वत्स एवं जीतो डायरेक्टर प्रवीण धोका भी उपस्थित थे। इस अवसर पर घाटकोपर जैन संघ की ओर से संजय डांगी का आत्मीय अभिनंदन किया गया।

जीतो एपेक्स चेयरमैन संजय डांगी ने आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज से लिया आशीर्वाद (फोटो)

गुरुदेव आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज ने संजय डांगी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके नए दायित्व एवं आगामी कार्यकाल के लिए मंगल शुभकामनाएं दीं। गुरुदेव ने उनके नेतृत्व में समाज, संगठन एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों की सफलता की मंगल कामना की।

जीतो एपेक्स चेयरमैन संजय डांगी ने आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज से लिया आशीर्वाद (फोटो)

उल्लेखनीय है कि जीतो (JITO) जैन समाज का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो व्यापार, उद्योग, शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। विश्वभर में फैले अपने 134 से अधिक चैप्टर और 22,600 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क के माध्यम से जीतो समाज के युवाओं को नए अवसर प्रदान करने, व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने तथा समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

संजय डांगी के नेतृत्व में जीतो एपेक्स से समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा और विकास के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। गुरुदेव का आशीर्वाद एवं समाजजनों का स्नेह उनके आगामी कार्यकाल के लिए विशेष प्रेरणास्रोत बना।

जीतो एपेक्स चेयरमैन संजय डांगी ने आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज से लिया आशीर्वाद (फोटो)

JITO Apex Chairman Sanjay Dangi seeks blessings of Acharya Shri Ratnasundarsurishwarji Maharaj

JITO’s newly appointed Apex Chairman Sanjay Dangi sought the blessings of Acharya Shri Ratnasundarsurishwarji Maharaj, who is observing Chaturmas at Ghatkopar.

Read the full article in English →