जीतो मुंबई ज़ोन द्वारा ‘युगारंभ’ का भव्य आगाज, 11 चैप्टर्स की नई टीमों ने संभाली कमान
सहारा स्टार में हुआ मेगा संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह, अशोक मेहता बने मुंबई ज़ोन के नए चेयरमैन एवं सीए प्रीति गांधी चीफ सेक्रेटरी

मुंबई। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) मुंबई ज़ोन द्वारा सहारा स्टार में ‘युगारंभ 2026-2028’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। ‘बिलीव, बिगिन, बिल्ड’ (विश्वास करें, शुरुआत करें और निर्माण करें) की प्रेरक थीम पर आयोजित इस मेगा संयुक्त पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह में मुंबई ज़ोन के सभी 11 चैप्टर्स के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारियां संभालीं। समारोह में 1500 से अधिक सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जीतो मुंबई ज़ोन की नई नेतृत्व टीम की घोषणा के साथ अशोक मेहता को ज़ोन चेयरमैन एवं सीए प्रीति गांधी को ज़ोन चीफ सेक्रेटरी एवं वाइस चेयरमैन प्रमोद मेहता (बंटी भाई), सुरेश जैन, मुकेश दोषी, महावीर कोठारी, हार्दिक शाह को दायित्व सौंपा गया। समारोह में जीतो एपेक्स एडवाइजरी काउंसिल, एपेक्स एग्जीक्यूटिव काउंसिल एवं विभिन्न एपेक्स वर्टिकल्स के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

जीतो चेयरमैन संजय डांगी ने अपने संबोधन में कहा कि जीतो का दायरा केवल कारोबारी नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है। संगठन चाहता है कि युवा उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने आग्रह किया कि कारोबारी अनुभव, आपसी सहयोग और सामूहिक ताकत का इस्तेमाल अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने में हो। जीतो प्रेसिडेंट हिमांशु शाह ने मुंबई ज़ोन के सुव्यवस्थित आयोजन, दूरदर्शी पहलों और पूरी टीम की लगन की सराहना की। वाइस चेयरमैन प्रमोद चोरड़िया, वाइस प्रेसिडेंट महावीर लुणावत, सेक्रेटरी जनरल हेमंत नवींचंद्र शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

जीतो के संस्थागत विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं
समारोह में संगठन की मजबूती एवं सामाजिक विकास के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुंबई ज़ोन की ओर से 250 चीफ पैट्रन एवं 600 पैट्रन सदस्यों की घोषणा की गई। इसके साथ ही JEAP के 18 सदस्यों, JATF के 18 ट्रस्टियों तथा श्रमण आरोग्यम के 18 ट्रस्टियों की घोषणा की गई। विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सेलो ग्रुप के प्रदीप राठौड़ परिवार के सहयोग से खारघर हॉस्टल एवं ऑथम ग्रुप के संजय डांगी परिवार के सहयोग से निर्मित जुहू स्थित दो नए जीतो हॉस्टलों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। साथ ही वर्ष 2026-28 के कार्यकाल में एक और जीतो हॉस्टल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सभी 11 चैप्टर्स के पदाधिकारियों को जीतो एपेक्स एग्जीक्यूटिव काउंसिल द्वारा शपथ दिलाई गई।

11 चैप्टर्स की नई नेतृत्व टीम
मुंबई ज़ोन के अंतर्गत विभिन्न चैप्टर्स की नई टीम में घाटकोपर से चेयरमैन सुनील कुमार दोशी एवं चीफ सेक्रेटरी राजेश शांतिलाल कोठारी, गोरेगांव से चेयरमैन वैभव जैन एवं चीफ सेक्रेटरी रचित वोरा, गोवालिया टैंक से चेयरमैन दिनेश सांघवी एवं चीफ सेक्रेटरी धीरज बाबूलाल जैन, जुहू से चेयरमैन अनिल चंदनमल ब्रम्हेचा एवं चीफ सेक्रेटरी संजय पुखराज भंडारी, कल्याण-डोंबिवली से चेयरमैन बसंतीलाल रतनलाल चपलोत एवं चीफ सेक्रेटरी महेंद्र मोतीलाल संचेती को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में मिडटाउन से चेयरपर्सन मीनल भावेश जैन एवं चीफ सेक्रेटरी सुरेंद्र तथा वालकेश्वर से चेयरमैन दिनेश ए. शाह एवं चीफ सेक्रेटरी निखिल महेंद्र शाह ने पदभार ग्रहण किया।
एपेक्स के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति
समारोह में जीतो एपेक्स एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन प्रदीप राठौड़, सदस्य गणपतराज चौधरी, सुखराज नाहर, पृथ्वीराज कोठारी, सुरेश एम. मुथा एवं विजय भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जीतो एपेक्स के चेयरमैन संजय डांगी, प्रेसिडेंट हिमांशु शाह, वाइस चेयरमैन प्रमोद चोरड़िया, वाइस प्रेसिडेंट अश्विन जैन (रमन), महावीर लुणावत, सेक्रेटरी जनरल हेमंत नवींचंद्र शाह, सेक्रेटरी सुजीत विजय भटेवरा, विनोद जैन, ट्रेजरार सीए विजयकुमार जैन एवं जॉइंट ट्रेजरार संजीव मुलचंद छजेड़ सहित एपेक्स बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। विभिन्न एपेक्स वर्टिकल्स में श्रमण आरोग्यम के चेयरमैन जसवंत मुणोत एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता प्रदीप राठौड़, JEAP के चेयरमैन मनोज मेहता एवं वाइस चेयरमैन निर्मल भंवरलाल जैन एवं JATF के चेयरमैन उज्ज्वल पगारिया भी समारोह में मौजूद रहे।
इस समारोह में प्रकाश बी. जैन, विनोद दुग्गड़, ललित डांगी, राजेश चंदन, जे बी जैन, घनश्याम मोदी, बी. सी. भल्लावत, दिलीप चंदन, चंपालाल वर्धन, शांतिलाल चपलोत, जयसिंह जैन, प्रवीण धोका, उम्मेदराज वर्धन, राकेश चौपड़ा, किशोर खाबिया सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

संगठन की एकता और सामूहिक नेतृत्व का नया संकल्प
‘युगारंभ 2026-28’ महज पदस्थापना समारोह नहीं, बल्कि संगठन की एकता, सामूहिक नेतृत्व, सामाजिक प्रतिबद्धता और नई संभावनाओं का उत्सव बना। 11 चैप्टर्स की एकजुट शक्ति और नई नेतृत्व टीम के साथ जीतो मुंबई ज़ोन ने समाज, शिक्षा, सेवा एवं संगठनात्मक विकास के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया। समारोह का संदेश स्पष्ट रहा – एक ज़ोन, 11 चैप्टर्स, एक विज़न और अनगिनत संभावनाएं। विश्वास, नई शुरुआत और निर्माण के मंत्र के साथ जीतो मुंबई ज़ोन ने नए कार्यकाल की ऊर्जावान शुरुआत की।

JITO Mumbai Zone begins a new era with grand ‘Yugarambh’; new teams of 11 chapters take charge
At ‘Yugarambh 2026-2028’ of Jain International Trade Organisation (JITO) Mumbai Zone, the new teams of all 11 chapters took oath. Ashok Mehta became Zone Chairman and CA Preeti Gandhi Chief Secretary.