Read in English →

जीतो नागपुर चैप्टर के नए कार्यकाल में विकास की बड़ी पहल

100 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, 50 आवासीय फ्लैट, स्थायी कार्यालय और 11 नए JATF ट्रस्टी बनाने का संकल्प

जीतो नागपुर चैप्टर के नए कार्यकाल में विकास की बड़ी पहल

नागपुर। जीतो नागपुर चैप्टर के वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल को नई दिशा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं चैप्टर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा, आवास और संगठन विस्तार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान 100 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, 50 आवासीय फ्लैट के योगदान और स्थायी कार्यालय की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण पहल सामने आई।

बैठक में जीतो एडवाइजरी चेयरमैन प्रदीप राठौड़, जीतो जेएटीएफ चेयरमैन उज्ज्वल पगारिया, पूर्व जेएटीएफ चेयरमैन प्रकाश जैन, जीतो अपेक्स डायरेक्टर प्रवीण धोका, मुंबई जोन के पूर्व वाइस चेयरमैन रमेश रांका, मुंबई जोन श्रमण आरोग्यम के संयोजक राकेश मेहता तथा JATF एवं श्रमण आरोग्यम के ट्रस्टी पारस गुंदेचा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जीतो नागपुर चैप्टर के चेयरमैन सावन भटेवरा ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन के लिए स्थायी कार्यालय स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल में 11 नए JATF ट्रस्टी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

जीतो एडवाइजरी चेयरमैन प्रदीप राठौड़ ने नागपुर चैप्टर की दूरदर्शी सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के स्थायी विकास की शुरुआत उसकी मजबूत आधारभूत व्यवस्था से होती है। उन्होंने जीतो नागपुर के अपने कार्यालय की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक और इसमें प्रस्तुत योजनाओं की जानकारी जीतो नागपुर के चीफ सेक्रेटरी देवीन कोठारी ने दी। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सुधीर सुराणा, सिद्धार्थ रुणवाल, सेक्रेटरी रूपम बरडीया, आनंद भरुट, ट्रेजरर प्रेरित होरा, जॉइंट ट्रेजरर करण पटनी, डायरेक्टर मनीष छल्लानी, राकेश सुराना, अंकुश बोरा, मोहित बोथरा, विजय लुनावत, एडवाइजरी कमिटी से दिलीप रांका, रजय सुराना, रंजन की प्रमुख उपस्थिति थी।

50 आवास, 100 विद्यार्थियों के लिए बनेगा आधुनिक छात्रावास

बैठक की प्रमुख घोषणा जीतो जेएटीएफ चेयरमैन उज्ज्वल पगारिया ने की। उन्होंने 100 विद्यार्थियों की क्षमता वाले आधुनिक छात्रावास का निर्माण कर उसे जीतो जेएटीएफ को सौंपने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस पहल से विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी।

50 आवासीय फ्लैट देने की प्रतिबद्धता

जीतो नागपुर द्वारा 70 से 100 आवासीय फ्लैट की परियोजना प्रस्तावित की गई है। इस परियोजना में उज्ज्वल पगारिया ने 50 फ्लैट का योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। इस पहल को समाज के लिए आवासीय सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

JITO Nagpur Chapter begins its new term with big development initiatives

The JITO Nagpur Chapter meeting resolved to build a hostel for 100 students, contribute 50 residential flats, set up a permanent office and create 11 new JATF trustees.

Read the full article in English →