Read in English →

राजेश चंदन बने जीतो टीएनएपीटीएस जोन के चेयरमेन

राजेश चंदन बने जीतो टीएनएपीटीएस जोन के चेयरमेन

चेन्नई। जीतो (JITO) के टीएन-एपीटीएस जोन के चेयरमेन पद पर राजेश चंदन को नियुक्त किया गया है। राजेश चंदन जीतो के एफसीपी भी हैं तथा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे जीतो बिजनेस नेटवर्क (JBN) के चेयरमेन एवं जीतो चेन्नई चैप्टर के चेयरमेन के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चेन्नई चैप्टर के चेयरमेन के रूप में उनके नेतृत्व में 600 से अधिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जो उनकी संगठनात्मक सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

जीतो के अतिरिक्त राजेश चंदन अनेक सामाजिक एवं औद्योगिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे हैं। इनमें भारत सरकार के नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड भी शामिल है, जिसके वे सदस्य रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति से जीतो टीएन-एपीटीएस जोन की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Rajesh Chandan becomes JITO TNAPTS Zone Chairman

Chennai. Rajesh Chandan has been appointed Chairman of the TN-APTS Zone of JITO. He is also an FCP of JITO and has successfully discharged several important responsibilities in the organisation. He has also served as Chairman of JITO Business Network (JBN)…

Read the full article in English →