top of page

Search Results

388 results found with an empty search

  • जीतो इंटरनेशनल की मेहनत रंग लाईबाली इंडोनेशिया ग्लोबल समिट में 22 देशों से 488+ प्रतिभागी, एकता और उत्कृष्टता का वैश्विक उत्सव

    बाली इंडोनेशिया ग्लोबल समिट में 22 देशों से 488+ प्रतिभागी, एकता और उत्कृष्टता का वैश्विक उत्सव बाली (इंडोनेशिया)। जीतो का बाली ग्लोबल समिट न केवल एक सफल आयोजन साबित हुआ, बल्कि वैश्विक जैन समुदाय की एकता, विजन और उत्कृष्टता का जीवंत प्रमाण बन गया। 22 अंतरराष्ट्रीय चैप्टर्स से आए 488 से अधिक पंजीकरणों ने समिट को अप्रत्याशित सफलता प्रदान की, जहां हर सत्र ज्ञान, ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर रहा। जीतो इंटरनेशनल टीम की सूक्ष्म योजना और निर्बाध क्रियान्वयन ने इस आयोजन को विश्वस्तरीय स्तर पर पहुंचा दिया, जिसे प्रतिभागियों ने ‘सुपर से ऊपर’ करार दिया। समिट की सफलता के पीछे इंटरनेशनल विंग चेयरमैन महावीर मेहता की अगुवाई में पूरी टीम की अथक मेहनत थी। वाइस चेयरमैन राकेश चोपड़ा, चीफ सेक्रेटरी महावीर जैन, डायरेक्टर इन-चार्ज  दर्पण जैन और वर्किंग कमिटी इन-चार्ज  नरेंद्र श्रीश्रीमाल  के साथ इंडोनेशिया के कन्वीनर भरत शाह ने नेतृत्व, टीमवर्क और जुनून का परिचय दिया। हॉल उत्साह से गूंजते रहे, और हर कार्यक्रम में सटीकता व उद्देश्य की छाप स्पष्ट थी। वक्ताओं का चयन बेहतरीन रहा, जिन्होंने गहन सीख और प्रेरणा दी। सदस्यों के बीच मजबूत बंधन और वैश्विक एकता की भावना ने सभी को भावुक कर दिया। भरत जैन के निरंतर सहयोग से जीतो इंडोनेशिया का ग्लोबल सबमिट ग्राउंड एक्जीबिशन को आयोजन को  अविस्मरणीय  बनाया। प्रायोजकों की उदारता ने समिट को भव्यता दी। आदित्यज धारिवाल (माणिकचंद ग्रुप), अशोक छाजेड (अरिहंत कंस्ट्रक्शन ग्रुप), सुखराज नाहर (नाहर ग्रुप) महावीर मेहता (स्वामित्व), दर्पण जैन तथा संजीव छाजेड़ (फ्लेमिंगो) की अथक आतिथ्य ने प्रतिभागियों को घर जैसा अहसास कराया। नेटवर्किंग, ज्ञान साझा, मनोरंजन, स्वादिष्ट व्यंजन और अविस्मरणीय यादें - सब कुछ परफेक्ट सामंजस्य में था। कार्यक्रम में बोर्ड ऑफ एडवाईजर के सदस्य तेजराज गुलेचा एवं शांतीलाल कवाड़ ने कॉन्फरेन्स को संबोधित करते हुए जीतो के आगामी २५ वर्ष की योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला एवं इंटरनेशनल चैप्टर के विस्तार पर भी जोर दिया। जीतो एपेक्स प्रेसिडेंट विजय भंडारी ने कहा, यह समिट जीतो के इतिहास में सबसे यादगार अंतरराष्ट्रीय आयोजन साबित हुआ। मेहनत की मिसाल थी ये संगम की कहानी, समर्पण, सहयोग और खुशियों की निशानी। बाली की धरती पर चमका जीतो का नाम, एकता की शक्ति ने किया सबको सलाम। प्रतिभागियों का मानना है कि यह समिट नई साझेदारियों और विचारों की नींव रखेगा, जो जीतो को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाएगा।

  • ‘जीएम’ के रमेश जैन को सौंपा ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’

    मुंबई। देश में इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जीएम मॉडयुलर के चेयरमेन रमेश जैन को ‘दर्शन सागर अवॉर्ड – २०२५’ प्रदान किया गया। दर्शन सागर अवॉर्ड समिति के निरंजन परिहार एवं शताब्दी गौरव के सिद्धराज लोढ़ा ने जीएम ग्रुप के कॉर्पोरेट कार्यालय में यह अवॉर्ड उनको सौंपा। रमेश जैन ने ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’ के लिए राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर सुरीश्वर महाराज का आभार जताया है। जीएम मॉडयुलर के चेयरमेन रमेश जैन ने ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’ के लिए राष्ट्रसंत आचार्य चंद्रानन सागर सुरीश्वर महाराज के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनका आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने नाकोडा भैरव धाम महातीर्थ के चेयरमेन सुखराज नाहर की कार्यक्षमता की भी प्रशंसा की। दर्शन सागर अवार्ड समिति के निरंजन परिहार एवं शताब्दी गौरव के सिद्धराज लोढ़ा से बातचीत में रमेश जैन ने कहा कि समाज के प्रति जिस समर्पण के लिए उन्हें जो यह ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’ मिला है, उससे समाज के हर वर्ग लिए समर्पित भाव से जीवन में आगे और सेवा करते रहने की उन्हें प्रेरणा सदा मिलती रहेगी। नाकोडा भैरव धाम महातीर्थ के चेयरमेन सुखराज नाहर के नेतृत्व एवं राष्ट्रसंत चंद्रानन सागर महाराज की उपस्थिति में योगी सभागृह में ९ सितंबर को देश के ५ प्रमुख लोगों को ये अवॉर्ड प्रदान किए गए थे, जिसमें जीएम मॉडयुलर के चेयरमेन रमेश जैन विशेष कारण से नहीं पहुंच सके थे, इसलिए अब उन्हें ‘दर्शन सागर अवॉर्ड-२०२५’ सौंपा गया। समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख लोगों को जैन आचार्य दर्शन सागर सुरीश्वर महाराज की स्मृति में पिछले 20 वर्षों से ‘दर्शन सागर अवॉर्ड’ दिया जा रहा है। जीएम मॉडयुलर के चेयरमेन रमेश जैन का सामाजिक, शैक्षणिक, चिकित्सा, जीवदया एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान रहा है, इसलिए ‘दर्शन सागर अवॉर्ड-२०२५’ के लिए उनका चयन किया गया था। दुनिया भर में जीएम का नाम इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट के क्षेत्र में आधुनिकता व सेफ्टी की नई क्रांति की शुरुआत करते हुए रमेश जैन के नेतृत्व में जीएम मॉडयुलर ने भारत में स्विच निर्माण को एक नई पहचान दी है। जीएम ने नये युग के स्विच, होम ऑटोमेशन, ब्लूटूथ म्यूजिक़ प्लेयर, होम सिक्योरिटी उत्पाद, स्विचगियर्स और एलईडी लाइटिंग व ल्यूमिनेयर्स की शानदार रेंज पेश की हैं, जिसने लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन किया है। मज़बूत रिसर्च और सक्षम डिज़ाइन के साथ, जीएम इलेक्ट्रिक क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करता रहा है। निरंतर बदलाव के प्रयासों से, जीएम घरेलू विद्युत उपकरणों में अग्रणी बन गया है। विभिन्न देशो में जीएम के प्रोडक्ट की उपस्थिति की वजह से दुनिया भर के देशों में यह आम धारणा है कि जीएम बेहतरीन गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट का निर्माण करती है।

  • फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज को लगातार दूसरी बार मिला 'एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड'

    मुंबई। देश की नंबर-1 राइटिंग इंस्ट्रृमेंट्स और स्टेशनरी एक्सपोर्ट कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड को प्लास्टिक्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (प्लेक्सकाउंसिल) ने वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए लगातार दूसरी बार टॉप एक्सपोर्टर ऑफ राइटिंग इंस्ट्रृमेंट्स एंड स्टेशनरी श्रेणी में प्रतिष्ठित एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है।  प्लेक्सकाउंसिल के 70वें स्थापना वर्ष (प्लेटिनम ज्यूबिली) के भव्य समारोह में यह सम्मान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के कर-कमलों द्वारा चैयरमेन खुबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं एमडी विमलचंद जुगराजजी राठौड़ को प्रदान किया। मुंबई के प्रतिष्ठित लीला होटल में आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ उद्योगपति, नीति-निर्माता और निर्यात जगत के दिग्गज मौजूद रहे। फ्लेयर राइटिंग ने न केवल पिछले दो वर्षों में देश का सबसे बड़ा राइटिंग इंस्ट्रृमेंट्स निर्यातक बनने का गौरव हासिल किया है, बल्कि कंपनी अब तेजी से विविधीकरण की राह पर भी अग्रसर है। प्रीमियम स्टील बोतलें और ड्रिंकवेयर सेगमेंट में विस्तार करते हुए कंपनी तेजी से बढ़ते कंज्यूमर प्रोडक्ट्स मार्केट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। समारोह को संबोधित करते हुए फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर विमलचंद जुगराजजी राठौड़ ने कहा, यह सम्मान हम सभी फ्लेयर परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। भारत ने हमें विश्व स्तरीय लेखन उपकरण बनाने की क्षमता दी है और हम निरंतर इनोवेशन, ऑटोमेशन और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों के साथ देश को ग्लोबल मार्केट में मजबूत कर रहे हैं। प्लेक्स काउंसिल को उनके प्लेटिनम ज्यूबली वर्ष में बधाई और आगे भी हम भारत के निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कटिबद्ध हैं। कंपनी का मानना है कि ‘मेड इन-इंडिया’ अब केवल उत्पाद नहीं, बल्कि विश्वास और उत्कृष्टता का पर्याय बन चुका है। प्लेक्सकाउंसिल ने अपने 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस समारोह में प्लास्टिक उद्योग के उन दिग्गजों को सम्मानित किया, जिन्होंने देश के निर्यात को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।  फ्लेयर राइटिंग का यह लगातार दूसरा एक्सपोर्ट एक्सीलेन्स अवार्ड इस बात का प्रमाण है कि कंपनी न केवल राइटिंग इंस्ट्रृमेंट्स में अग्रणी बनी हुई है, बल्कि भविष्य में भी इनोवेशन और स्केलेबल मैन्युफैक्चरिंग के दम पर भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।

  • क्रेडाई-एमसीएचआई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया ३.६५ करोड का चेक

    मुंबई। महाराष्ट्र में हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे कठिन समय में भवन निर्माताओं के संगठन क्रेडाई- एमसीएचआई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ३.६५ करोड़ रुपए का योगदान देकर बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ३.६५ करोड़ रुपए का चेक क्रेडाई- एमसीएचआई  के चेयरमेन सुखराज नाहर, सेक्रेट्री रूषी मेहता ने एवं वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में सौंपा। इस अवसर पर चेयरमेन सुखराज नाहर ने कहा महाराष्ट्र में जिस तरह भारी बारिश और बाढ़ के कारण लोगों को नुकसान हुआ है, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जिस संवेदनशीलता से राहत कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं, उसमें क्रेडाई- एमसीएचआई का यह छोटा सा योगदान उन ज़ख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास है।  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने क्रेडाई-एमसीएचआई के इस सामाजिक योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे संगठनों के सहयोग से राहत कार्यों को और गति मिलेगी। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में अभी भी राहत और पुनर्वास का काम जारी है। ऐसे में चेयरमेन सुखराज नाहर के नेतृत्व में क्रेडाई-एमसीएचआई जैसी संस्थाओं का योगदान राहत कार्यों को मज़बूती देने वाला साबित हो रहा है।

  • चीफ संजय जैन ने भारतीय हाई कमिश्नर का लागोस में किया स्वागत

    नाइजीरिया। नाइजीरिया जीतो चेयरमैन, आईसीएआई  चेयरमैन, प्रेसिडेंट राजस्थानी समाज, पैट्रन एंड पास्ट प्रेसिडेंट आईसीए, पैट्रन जैन संघ - चीफ संजय जैन ने हाल ही में नाइजीरिया में भारतीय समुदाय की मजबूती को और बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने नाइजीरिया के लिए भारत के नए आने वाले हाई कमिश्नर महामहिम श्री अभिषेक सिंह से उनकी लागोस की पहली यात्रा के दौरान मुलाकात की। इस बैठक में नाइजीरिया में भारतीय समुदाय की स्थिति, वहां की राजनीतिक परिस्थितियों,  और कई अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। हाई कमिश्नर अभिषेक सिंह एक अत्यंत आकर्षक व्यक्तित्व के धनी हैं, जो बौद्धिक हैं एवं स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हैं और मंत्रियों सहित शीर्ष राजनीतिक हस्तियों से तुरंत जुडऩे में तेज़ हैं। चीफ संजय जैन ने उनका आत्मीयता एव गर्मजोशी से स्वागत किया।

  • सेलो फाउंडेशन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सम्मानित

    सूरत। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सेलो फाउंडेशन को कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में राज्य स्तरीय सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रवासी राजस्थानी बिजनेस समिट के दौरान सूरत में आयोजित एक भव्य समारोह में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाथो सेलो फाउंडेशन के प्रतिनिधि शंभू सिंह यादव वाइस प्रेसिडेंट सेलो कंज्यूमरवेयर, फालना ने ग्रहण किया इस अवसर पर सेलो फाउंडेशन के अमित कुमार भी उपस्थित थे। सेलो फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर और प्रभावशाली कार्य किए हैं। संस्था के प्रयासों से करोड़ों लीटर जल भराव क्षमता को तालाबों में बढ़ाया गया है, एवं रिचार्ज सॉफ्ट बोरवेल से भूगर्भ में जल स्तर को भी बढ़ाया गया है, इस मुहिम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेलो फाउंडेशन के कार्य की सराहना करते हुए कहा सेलो फाउंडेशन जैसी संस्थाएँ समाज में परिवर्तन की प्रेरणा देती हैं। इनके कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। सेलो फाउंडेशन के चेयरमेन प्रदीप राठौड़ ने इस सम्मान को समाज के हर वर्ग के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा यह सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है और हमें समाजसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। इस आयोजन में जोगाराम पटेल कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, पुष्पेंद्र सिंह राणावत विधायक बाली, छगनसिंह राजपुरोहित विधायक आहोर सहित राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस एवं अनेक गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति और प्रवासी राजस्थानी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भविष्य में सेलो फाउंडेशन जल संरक्षण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वच्छ पर्यावरण अभियान जैसे जनहितकारी उपक्रमों को और भी बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है ।

  • एस. पी. यू. जैन शिक्षण संघ, फालना की कमान अरविंद राणावत के हाथों में

    मुंबई। श्री पाश्र्वनाथ उम्मेद जैन शिक्षण संघ फालना की कार्यकारिणी एवं साधारण सभा २३ नवंबर २०२५ को मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर नरीमन पॉईंट में संपन्न हुई। जिसमें २०२५-२८ के कार्यकाल हेतु युवा समाजसेवी अरविंद पन्नालालजी राणावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इंदरचंद राणावत ने अध्यक्ष पद के लिए अरविंद राणावत के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन प्रदीप राठौड, पोपट सुंदेशा व समस्त सदन ने किया। तालियों की गडग़ड़ाहट के बिच श्री राणावत को अध्यक्ष चुना गया। अरविंद राणावत दुजाणा जैन संघ के अध्यक्ष, श्री मरूधर महिला शिक्षण संघ विद्यावाडी के उपाध्यक्ष एवं श्री पाश्र्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे श्रीमती सुमित्रादेवी पन्नालालजी राणावत चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमेन भी हैं, जिसके अंतर्गत पैतृक गांव दुजाणा में दो स्कूलों का संचालन हो रहा हैं एवं तिसरी स्कूल निर्माणाधिन हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद राणावत ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सभी पूर्व अध्यक्षों एवं समस्त सदस्यों को साथ में लेकर एस पी यु जैन शिक्षण संघ को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे एवं शिघ्र ही विचार विमर्श कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।  सभा में गत बैठक की कार्यवाही का पठन, पुष्टि एवं समीक्षा, सचिवीय प्रतिवेदन, संस्था की सभी इकाइयों के वर्ष २०२४-२५ के अंकेक्षित लेखो की स्वीकृति, संस्था की सभी ईकाइयों के वर्ष २०२५-२६ के बजट की स्वीकृति, सभी शैक्षणिक ईकाईयों की विभिन्न गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट, विद्यार्थी संख्या एवं परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। आगामी वर्ष २०२५-२६ हेतू अकेक्षक की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई। सभा को एस पी यु जैन शिक्षण संघ के सीईओ सुरेशचंद्र अग्रवाल, प्रिन्सिपल डॉ. हिमांशु मेहता एवं कनकराज सावंतराज लोढ़ा, स्कूल के प्रिन्सिपल डॉ. मनिष कोचर ने भी संबोधित किया।

  • १५० आराधकों ने उत्साहपुर्वक की आराधनासेसली तीर्थ में पोष दशमी की आराधना भव्य रूप से संपन्न

    सेसली, (बाली). प.पू. आचार्य श्री विजय जगतचन्द्रे सूरीश्वरजी के शिष्य प.पू. वर्धमान आयंबिल तप ओली आराधक, सरल स्वभावी उपाध्याय प्रवर श्री योगेन्द्र विजयजी म.सा., प.पू. बालमुनि श्री जयेन्द्र विजयजी म.सा. प.पू. बालमुनि श्री धर्मयश विजयजी म.सा. आदि ठाणा 3 तथा बरखेडा तीर्थोद्धारिक साध्वीश्री सुमंगला श्रीजी म. सा. की शिष्या साध्वी श्री प्रफुल्लप्रभा श्रीजी म.सा. की शिष्या प.पू. शासन प्रभाविका श्री सौम्यकला श्रीजी म.सा., प.पू. साध्वी श्री कुमुदकला श्रीजी म.सा. एवं प. पू. साध्वी श्री काव्यकला श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा में सेसली तीर्थ में भव्याति भव्य पोष दशमी आराधना आध्यत्मिक माहोल में सम्पन्न हुई। श्री ओसवाल श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ बाली द्वारा आयोजित अट्टम तप के लाभार्थी थे मातुश्री पानीबाई पुखराजजी मंडलेशा परिवार करीब 150 आराधकों ने साधू-साध्वीजी भगवंतों के मार्गदर्शन में अट्टम तप की आराधना को अध्यात्म की ऊँचाईयों तक पहुंचा कर आयोजन को यादगार बना दिया। सेसली के कलात्मक नूतन जिनालय में बिराजमान दादा पाश्र्वनाथ की चमत्कारिक प्राचीन प्रतिमाजी के प्रभाव से अट्टम तप ना केवल निर्विघ्न ही सम्पन्न हुआ अपितु अगले अट्टम तप का लाभ लेने हेतु बड़ी संख्या में साधर्मिक बन्धुओं ने अपना उत्साह भी बढ़-चढ़ कर दिखाया।  श्री ओसवाल जैन पेढ़ी बाली के ट्रस्ट मंडल ने सभी आराधकों सहित साधू-साध्वीजी भगवंतों की सेवा - वयावच्च में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और अपनी उच्च परम्पराओं को दृढ़ता से कायम रखा। इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष बाबुभाई मंडलेशा, सचिव श्रीपालभाई कितावत, ट्रस्टी प्रकाश भाई धोका, भरतजी मेहता, मनोनित ट्रस्टी बस्तीमलजी मेहता, श्रीपाल भाई बाफना, चेतनभाई मुनोयत, लाभार्थी परिवार के महावीर मंडलेशा, प्रवीण मंडलेशा, हरीश मंडलेशा सहित बाली के अनेक गणमान्य साधर्मिक भाई-बहन उपस्थित थे। अध्यक्ष बाबूभाई मंडलेशा ने शताब्दी गौरव को जानकारी देते हुए बताया कि श्री सेसली तीर्थ में आगामी पोष दशमी तेला सह दशमी मेले का आयोजन संवत 2083, तारीख 01.01.2027 से 03.01.2027 तक का आदेश ड्रा द्वारा दिया गया जिसका लाभ देवेंद्र कुमार सागरमलजी चोपड़ा बाली (फालना) को मिला।

  • मरुधर महिला शिक्षण संघ, विद्यावाड़ी का वार्षिकोत्सव स्पंदन संस्कृति, साधना और सृजन का संगम

    रानी। मरुधर महिला शिक्षण संघ, विद्यावाड़ी द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव स्पंदन ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। यह समारोह न केवल वार्षिकोत्सव था, बल्कि युगांतर की दिव्य यात्रा को मंच पर जीवंत करने वाला एक अद्भुत आध्यात्मिक महोत्सव भी रहा। समारोह में पधारे समस्त अतिथियों को बैंड बाजों के साथ विद्यापीठ के सामने प्रांगण में लगी संस्था उपलब्धि प्रदर्शनी स्थल पर ले जाया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करवाते हुए सत्र भर की वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी गई। तत्पश्चात् शिलालेख अनावरण हुआ जिसमें भवन का उद्घाटन अरविन्द राणावत व श्रीमती कुसुम राणावत द्वारा किया गया। समस्त अतिथिगण, अभिभावकों, छात्राओं एवं स्टाफ के जलपान के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ- माँ सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। प्रोग्राम के प्रथम चरण में संस्था के अध्यक्ष कांतिलाल एन. मेहता, सचिव कैलाश कावेडीया, मुख्य अतिथि खुशवंत जैन एवं चंद्रा जैन, विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्मिता ठाकरे,  भवन दानदाता श्रीमती कुसुम राणावत एवं अरविंद राणावत, पूर्वाध्यक्ष पोपटलाल सुन्देशा, उपाध्यक्ष  चंदन परमार,  कांति लाल एम. मेहता, सह-सचिव चंद्रा मेहता, कोषाध्यक्ष महेंद्र धोका, सह-कोषाध्यक्ष भरत राठौड़, सदस्य के.सी. जैन, रतनचंद ओसवाल, खुबीलाल राठौड, भरत शाह, पद्मा शाह, कंचन कावेडीया, संतोष परमार, उषा मेहता, कांता धोका, जया राठौड़, मधु मेहता, बसंतीदेवी किशोरमलजी खीमावत, राकेश गर्ग, प्रशासनिक अधिकारी, तीनों ईकाइयों की प्रधान, सभी अतिथिगण एवं संस्था पदाधिकारी, गणमान्य शारदा पोपटलाल सुन्देशा मंचासीन थे। समारोह के ज्योति कलश स्वरूप मुख्य अतिथि खुशवंत जैन एवं  चंद्रा जैन का अभिनन्दन माला, तिलक व साफा पहनाकर किया गया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्मिता ठाकरे,  एचओडी भवन दानदाता श्रीमती एवं अरविंद  राणावत, कुसुम राणावत एवं बसंतीदेवी किशोरमलजी खीमावत का भी माला एवं स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकशित स्मारिका अभिव्यक्ति का विमोचन मुख्य अतिथि खुशवंत  जैन के द्वारा किया गया। प्रोग्राम के द्वितीय चरण में पारितोषिक वितरण  एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन सुन्देशा रंगमंच से हुआ। गणेश वंदना के साथ विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों -लोक घूमर, रेट्रो डिस्को डांसर, योग शो, आर्केस्ट्रा, फोन की नौटंकी, रोबोटिक्स सहित अनेक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया तथा तालियों की गडग़ड़ाहट से समारोह गूंज उठा। संस्था सचिव कैलाश कावेडीया ने वर्ष भर का प्रतिवेदन पेश किया और सभी उन दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने सत्र के दौरान विभिन्न परियोजनाओं में 2.5 करोड़ का दान संस्था को दिया। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और छात्राओं को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

  • रेल विकास के संघर्ष के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाएगा प्रवासी संघ

    मुंबई। राजस्थान के रेल विकास और विस्तार के लिए पिछले पांच दशक से लगातार प्रयासरत संस्था राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ अपना स्वर्ण जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा है। स्वर्ण जयंती समारोह के साथ ही प्रवासी संघ अपने नाम परिवर्तन की घोषणा भी करेगा।  संघ अगले साल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। आनेवाले कुछ ही दिनों में प्रवासी संघ राजस्थान की रेल परियोजनाओं और विकास कार्यों को तेजी से पूरे करने हेतु रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करेगा। स्वर्ण जयंती महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए प्रवासी संघ के अध्यक्ष विमल रांका के नेतृत्व में संस्था राजस्थान के सांसदों पीपी चौधरी, राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी, लुंबाराम चौधरी, सीपी जोशी, महिमा कुमारी, हनुमान बेनीवाल, उम्मेदाराम बेनीवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत से भी संपर्क में है। संघ के उपाध्यक्ष सिद्धराज लोढ़ा ने बताया कि प्रवासी संघ की मुंबई में हाल ही में हुई बैठक में सभी सांसदों के जरिए रेल विकास के प्रस्तावों पर अमल करने में तेजी लाने और स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल करने का प्रस्ताव पास किया गया। संघ के महामंत्री सुकन परमार का कहना है कि अपनी स्थापना से ही संस्था राजस्थान के उन प्रवासियों के लिए प्रयास करती रही है, तथा राजस्थान में रेल विकास इस संस्था के कई दशकों के संघर्षों और प्रयासों का परिणाम है। संस्था के सचिव निरंजन परिहार ने कहा कि प्रवासी संघ ने मीटर गेज रेल लाइनों की असुविधाओं को दूर करने और बेहतर रेल कनेक्टिविटी को बेहतर अमल करवाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रक्रिया में लगभग 48 साल पहले से ही प्रवासी संघ सक्रिय है जो अंतत: ब्रॉड गेज कन्वर्जन में सफल हुआ, जिससे मारवाड़ से मुंबई का सफर आसान हुआ। इसलिए प्रवासी संघ के नाम से मीटरगेज शब्द हटाया जाएगा, क्योंकि राजस्थान में अब मीटर गेज रेल मार्ग बिल्कुल नहीं बचा है और मीटरगेज रेलमार्ग को ब्रॉड गेज बनवाने में प्रवासी संघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रवासी संघ के कार्यकारिणी सदस्य कांति कितावत ने कहा कि मारवाड़ से मुंबई की यात्रा पहले काफी परेशानी भरी होती थी। मारवाड़ी समाज को एक लंबे आंदोलन के बाद नई ट्रेन, ब्रॉडगेज रेलमार्ग, स्टेशनों का विकास और डबल रेल लाइन मिली है।  उल्लेखनीय है कि पहले मुंबई और मारवाड़ के बीच अहमदाबाद में यात्रियों को दो-दो ट्रेनें बदलनी पड़ती थीं और सफर में 20 से 24 घंटे लगते थे। लेकिन अब सीधी ट्रेन होने से केवल 12 घंटे में मुंबई से मारवाड़ का सफर तय हो रहा है। ऐसी ही कई प्रमुख उपलब्धियां प्रवासी संघ के खाते में दर्ज है। इन्हीं उपलब्धियों के उत्सव के लिए प्रवासी संघ अपने 50 में स्थापना दिवस को बहुत धूमधाम से बनाने की तैयारी में लगा है। शताब्दी महोत्सव के आयोजन से संबंधित प्रवासी संघ के कार्यालय में अयोजित बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष प्रवीण गुंदेचा, मंत्री नरेंद्र मांडोत, कार्यकारिणी सदस्य कांति कितावत, रमेश चौपड़ा, सज्जन रांका, दिलीप परमार आदि उपस्थित थे।

  • आदर्श विद्यालय में एसकेएम प्रथम खेलकूद महोत्सव का भव्य आयोजन

    सादडी। देसूरी ब्लॉक के एकमात्र सीबीएसई माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्यालय में एसकेएम प्रथम खेलकूद महोत्सव का भव्य, गरिमामय एवं अत्यंत सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा नवकार मंत्र, प्रभु स्तुति एवं स्वागत गीत से किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक से बढक़र एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीतमय प्रस्तुतियाँ एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर जयचंदजी बाफना (जोयो ग्रुप) तथा विशिष्ट अतिथि खुबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं विमलचंद जुगराजजी राठौड़ (फ्लेयर गु्रप) थे। इस गरिमामय आयोजन में संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र पुनामिया, पूर्व अध्यक्ष सुभाष परमार, केवल मेहता, संपत शाह, कांतिलाल मेहता, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रकाश सोलंकी आदि सपत्नीक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। एसकेएम के अध्यक्ष दिलीप भंडारी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गुणवंती भंडारी, उपाध्यक्ष नरेश रांका एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीता रांका, सचिव सुनील पुनामिया, कोषाध्यक्ष अरविंद राठौड़ एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भावना राठौड़ द्वारा मुख्य अतिथि किशोर जयचंदजी बाफना एवं श्रीमती मीना बाफना, विशिष्ट अतिथि  खुबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं श्रीमती निर्मला राठौड़, पुत्र राजेश राठौड़, विशिष्ट अतिथि विमलचंद जुगराजजी राठौड़, पुत्र मोहित राठौड़ आदि का शॉल, माल्यार्पण कर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।  खेलकूद महोत्सव के अंतर्गत एडवेंचर कैंप, फन एक्टिविटीज, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी अतिथियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अतिथियों एवं विद्यार्थियों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं हाई टी की उत्तम व्यवस्था की गई। इस अवसर पर फ्लेयर ग्रुप के निदेशक खुबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं विमलचंद जुगराजजी राठौड़ ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए विद्यालय हेतु लिफ्ट सहित समस्त आवश्यक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला नवीन विद्यालय भवन के निर्माण को प्रायोजित करने की घोषणा की, जिसके लिए सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्य अतिथि किशोर जयचंदजी बाफना (जोयो ग्रुप) ने विद्यालय के लिए एक स्कूल बस प्रायोजित करने की घोषणा कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा। यह खेलकूद महोत्सव विद्यालय के इतिहास में मुख्य अतिथि किशोर जयचंदजी बाफना एवं विशिष्ट अतिथि खूबीलाल जुगराजजी राठौड़ एवं विमलचंद जुगराजजी राठौड़ की उदारता के लिए एक महान, सफल एवं स्वर्णिम दिवस के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

  • चादर महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

    मांडवला। खरतर गच्छाधिपति आचार्य भगवन्त श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वर जी महाराजा की निश्रा में चादर महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की अध्यक्षता में मांडवला में आयोजित इस बैठक में चादर महोत्सव को भव्यातिभव्य रूप से मनाने हेतु चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रुप से युवाओं के लिए कार्यक्रम, विराट स्तर पर भक्ति संध्या, दादा गुरुदेव के जीवन चरित्र पर नाटिकाएं आदि पर विचार विमर्श हुआ। गुरुवर मणिप्रभ सागर सूरीश्वरजी ने इस अवसर पर कहा कि जैसलमेर की गुरुदेव की चादर जैन धर्म में अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली मानी जाती है, जिसे दादा गुरुदेव श्री जिनदत्तसूरि से जोड़ा जाता है। यह चादर 136 साल पहले महामारी से बचाने के लिए पाटन से जैसलमेर लाई गई थी, जिसके स्पर्श से जल छिडक़ने पर जैसलमेर की प्लेग की बीमारी दूर हुई थी। संयोजक संघवी तेजराज गुलेच्छा ने कहा कि आज भी गुरुदेव की चादर को विशेष महत्व दिया जाता है, जिससे चादर महोत्सव जैसे बड़े आयोजनों में लोग आकर अभिषेक और पूजा करते हैं, शांति और समाधि की कामना करते हैं, तथा इसके ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्त्व को अनुभव करते हैं। वित्त संयोजक कुशलराज गुलेच्छा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के जैसलमेर चादर महोत्सव के वृहत् आयोजन में पदार्पण की विनती लेकर समिति के सदस्य पूरे भारतवर्ष का दौरा कर समस्त साधु साध्वी भगवन्तों के साथ संघों को भी चादर महोत्सव में पधारने की विनती की जा रही है। समिति के ललित डाकलिया ने बताया कि यह चादर महामारी के दौरान जीवन रक्षक साबित हुई थी, जिससे यह जैसलमेर के लिए एक चमत्कारी वस्तु बन गई। समस्त जैन अनुयायी इसे दादा गुरुदेव की शक्ति और कृपा का प्रतीक मानते हैं, जो पूरे विश्व में शांति और समाधि लाने की क्षमता रखती है। संक्षेप में, जैसलमेर की गुरुदेव की चादर सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि जैसलमेर के इतिहास, जैन धर्म की आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का एक जीता-जागता प्रतीक है। बैठक में सह संयोजक पुरुषोत्तम सेठिया, महावीर मेहता आदि सदस्य उपस्थित थे।

Bring Jewellery news straight to your inbox. Sign up for our daily Updates.

Thanks for subscribing!

  • Instagram
  • Facebook

© 2035 by Aabhushan Times. Powered and secured by Mayra Enterprise

bottom of page