top of page

सुराणा संघ रजि की आम सभा सम्पन्नमहीपाल सुराणा पुन: निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

  • Anup Bhandari
  • Jul 5, 2024
  • 1 min read

शताब्दी गौरव

बेंगलूरु। होसूर रोड़ स्थित श्री सुसवाणी माता धाम में संघ चेयरमेन दिलीप सुराणा की उपस्थिति में श्री सुराणा संघ रजि की आम सभा का आयोजन हुआ। मंगलाचरण से प्रारंभ सभा में संघ अध्यक्ष महीपाल सुराणा ने सभी का स्वागत किया। संघ महामंत्री भीमराज सुराणा ने गत कार्यकाल की विस्तृत जानकारी दी। संघ के सह कोषाध्यक्ष प्रकाशराज सुराणा ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

आम सभा में मुख्य धाम मोरखाणा हवाई यात्रा संघ प्रस्तावित होने के साथ सुसवाणी माता धाम में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं अनुष्ठानों की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। तीन वर्षीय कार्यकाल हेतु संघ के नए अध्यक्ष के लिए चेयरमेन दिलीप सुराणा ने निवर्तमान अध्यक्ष महीपाल सुराणा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे करतल ध्वनि से पारित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने महामंत्री के रूप में पुन: भीमराज सुराणा को मनोनीत किया और कहा की शीघ्र ही नई कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की घोषणा होगी। यादगिरी से उपस्थित विनोद सुराणा ने बेंगलूरु संघ को पूरे कर्नाटक तक विस्तारित करने का अनुरोध किया।

सभा में पूर्व अध्यक्ष रिखबचंद बारनी, राजेंद्र कुमार सुमेरपुर, सरदारमल बारनी व अशोक कुमार ईडवा ने भी अपने विचार रखे। आम सभा में मार्गदर्शक मंड़ल के विजयराज सुराणा, जयंत सुराणा, धर्मचंद सुराणा, एसवी सुराणा उपाध्यक्ष उत्तमचंद सोजत, सोहनलाल पिपाड़ सिटी, सहसचिव जतन बारनी व राजेश शेखावास, सहसंगठन मंत्री नरेंद्र सोजत, प्रचार मंत्री देवराज आऊवा, कार्यकारिणी सदस्य छित्तरमल सुराणा, नाहरमल सुराणा, अरविंद सुराणा, किशोर सुराणा, चैनराज सुराणा, सुनिल सुराणा, हुकमीचंद सुराणा सहित कई संघ सदस्य मौजूद थे।





 
 
 

Comments


bottom of page