मालाड पश्चिम मेट्रो स्टेशन अब मोतीलाल ओसवाल स्टेशन हुआ
- Anup Bhandari
- Jun 25, 2024
- 1 min read
शताब्दी गौरव
मुंबई। मालाड पश्चिम मेट्रो रेलवे स्टेशन अब मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशल सर्विसेज ने मेट्रो स्टेशन के स्टेशन ब्रैडिंग अधिकार मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) से लिया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशल सर्विसेज के ग्रुप एमडी और सीईओ मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि मालाड वेस्ट मेट्रो स्टेशन के लिए स्टेशन बैंडिंग अधिकारो का अधिग्रहण हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संस्थान के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि यह कंपनी की मुंबई में स्टेशन बै्रडिंग अधिकार हासिल करने की पहली पहल है। मेट्रो का यह स्टेशन मेट्रो-२ए कॉरिडोर का स्टेशन है। एमएमआरडीए से कंपनी ने पांच साल के लिए ब्रैडिंग का अधिकार लिया है, जिसके एवज में एमएमआरडीए को १५.२५ करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।


Comments