top of page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के WAVES 2025 विजऩ से प्रेरित होकरलाइका ग्रुप (यूके-यूरोप) और महावीर जैन फिल्म्स ने वैश्विक दर्शकों के लिए9 भारतीय फीचर फिल्मों के निर्माण के लिए साझेदारी की घोषणा

  • Anup Bhandari
  • May 22
  • 1 min read

मुंबई। यूके और यूरोप स्थित लाइका ग्रुप की निर्माण इकाई लाइका प्रोडक्शन्स, जिसने रजनीकांत के साथ 2.0 (2018) और मणिरत्नम के साथ पोन्नियिन सेलवन I & II जैसी बड़ी बजट की फिल्में बनाईं, तथा महावीर जैन फिल्म्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक मनोरंजन मंच पर भारतीय कहानी कहने की विरासत को ऊँचाई देने के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, आने वाले 3 वर्षों में 9 प्रभावशाली फिल्मों के निर्माण के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। लाइका गु्रप के चेयरमैन डॉ. अलिराजा सुबासकरण और महावीर जैन ने सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य मंत्री (सूचना एवं प्रसारण) डॉ. एल. मुरुगन से WAVES समिट में मुलाकात कर इस प्रतिबद्धता को साझा किया। सुबासकरण और महावीर जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत वास्तव में सौभाग्यशाली है कि हमारे पास एक दूरदर्शी, गतिशील और संवेदनशील प्रधानमंत्री हैं। यह सही समय है कि भारत की समृद्ध संस्कृति, दर्शन और ज्ञान को सिनेमा की भव्यता के साथ दुनिया तक पहुँचाया जाए और शक्तिशाली कंटेंट के माध्यम से और अधिक प्रेम, करुणा और एकता फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि ये फिल्में हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास हैं, जो आने वाली पीढिय़ों के लिए भारत और दुनिया को बेहतर बनाने के लिए अथक और अद्भुत कार्य कर रहे हैं। लाइका ग्रुप एक विविधीकृत बहुराष्ट्रीय समूह है, जो 23 देशों में दूरसंचार, स्वास्थ्य, यात्रा, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत है।

 
 
 

Commentaires


bottom of page