top of page

पगारिया जेबीएन महाकुंभ - 2025हजारों जैन बिजनेसमेन को मिलेगा खास नेटवर्किंग मंच6 से 8 जून तक मुंबई में होगा ऐतिहासिक आयोजन, देश विदेश पहुंचेंगे उद्यमी

  • Anup Bhandari
  • Apr 18
  • 2 min read

मुंबई। व्यापार और नेटवर्किंग की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए जीतो मुंबई जोन द्वारा आयोजित पगारिया जेबीएन महाकुंभ - 2025 का भव्य अनावरण आज वर्ली, मुंबई के जेड बॉलरूम में संपन्न हुआ। महाकुंभ-2025 का आयोजन 6 से 8 जून 2025 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के हजारों जैन व्यापारी अपने व्यावसायिक विस्तार और नेटवर्किंग को नई दिशा देने के लिए एक मंच पर जुटेंगे।



जीतो मुंबई जोन के नेतृत्व में इस महाकुंभ के आयोजन में जीतो गोवालिया टैंक का विशेष सहयोग रहा हैं। इस अवसर पर जीतो गोवालिया टैंक चैप्टर मुंबई के संयोजक हार्दिक शाह ने पूरे जैन समाज को इस महाकुंभ का हिस्सा बनने का खुला निमंत्रण दिया। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में जीतो मुंबई जोन के चेयरमेन विनय जैन, वाइस चेयरमेन अशोक मेहता, चीफ सेक्रेटरी विजय जैन, जेबीएन कन्वीनर हार्दिक शाह सहित जीतो अपेक्स के प्रेसीडेंट विजय भंडारी, चेयरमन कैलाश गोलेच्छा, डायरेक्टर इंचार्ज महावीर लुणावत, चीफ सेक्रेटरी सीए अजय जैन तथा गोवालिया टैंक चैप्टर के चेयरमेन जयेश भंसाली और चीफ सेक्रेटरी महेंद्र शाह का विशेष योगदान रहा। इस अनावरण समारोह में पगारिया जेबीएन महाकुंभ 2025 के आधिकारिक लोगो का भी अनावरण किया गया। जीतो अपेक्स मुंबई के चेयरमेन पृथ्वीराज कोठारी ने अपने संबोधन में इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, यह महाकुंंभ न केवल गोवालिया टैंक या मुंबई जोन तक सीमित हैं, बल्कि यह संपूर्ण जैन समाज के वैश्विक व्यापारिक बंधुओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर हैं। इस मंच पर दुनिया भर के जैन व्यापारी अपनी व्यावसायिक प्रगति को नए आयाम देंगे। व्यापार और नेटवर्किंग का स्वर्णिम अवसर - इस महाकुंभ का उद्देश्य केवल व्यापारिक लेन-देन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जहां विचारों का आदान-प्रदान, नई संभावनाओं की खोज और सहयोग की असीमित संभावनाएं विकसित होंगी। मुंबई में होनेवाला पगारिया जेबीएन महाकुंभ व्यापार की दुनिया में तेजी से आगे बढऩे के इच्छुक उद्यमियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

 
 
 

コメント


bottom of page