आदर्श विद्यालय सादड़ी (श्री खेतलाजी मंडल) में मनाया गया मातृ दिवस
- Anup Bhandari
- May 22
- 1 min read

सादड़ी। मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण को पहचान देने और उनके त्याग की सराहना करने के लिए तथा बच्चों और उनकी माता के बीच के बंधन को मजबूत करने के लिए आज आदर्श विद्यालय, सादड़ी में मातृ दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय में पधारे गए सभी अतिथियों तथा माताओं का विद्यालय के बच्चों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस आयोजन के तहत विद्यालय में कई गतिविधियां जैसे माता की पूजा, गायन, नृत्य प्रतियोगिता,कई खेल तथा रैंप वॉक आदि आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को अशोक बाफना (जॉयफूल) तथा खूबीलाल राठौड़ एवं विमलचंद राठौड़ (फ्लेयर ग्रुप) की तरफ से उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने सभी गतिविधियों में भाग लेकर आज के दिन को यादगार बनाया तथा विद्यालय के बच्चों तथा शिक्षकों द्वारा मातृ दिवस के आयोजन के सफल प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की।
उन्होंने मंडल अध्यक्ष दिलीप भंडारी, पदाधिकारियों को तथा अशोक बाफना, खूबीलाल राठौड़ एवं विमलचन्द राठौड़ को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
留言